मार्केट में जल्द ही इस होंडा इलेक्ट्रिक स्कूटर को लाकर मचाने वाला हैं धमाल, कीमत भी ज्यादा नहीं

होंडा ने टोक्यो मोटर शो में अपने नए इलेक्ट्रिक स्कूटर से लोगों को रूबरू कराया, जिसका नाम PCX इलेक्ट्रिक रखा गया है. ये स्कूटर शहर को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. ये 1,923mm लंबा, 745mm चौड़ा और 1,107mm ऊंचा है.इलेक्ट्रिक स्कूटर

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 1.33hp इलेक्ट्रिक मोटर और होंडा मोबाइल मोबाइल पावर पैक नाम का एक डिटैचेबल लिथियम आयन मोबाइल बैटरी पैक दिया गया है. इसे स्वतंत्र रूप से डेवलप किया गया है.

जापानी टू-व्हीलर ब्रांड ने साथ ही PCX हाइब्रिड को भी मोटर शो के दौरान डिस्प्ले में रखा था. इसमें स्वतंत्र रूप से तैयार किया गया हाइब्रिड सिस्टम दिया गया है जो हाई आउटपुट बैटरी और इंटरनल कम्बशन इंजन को असिस्ट करने के लिए ACG स्टार्टर का उपयोग करता है.

इसे भी पढ़े: मजदूरों ने NTPC के बाहर किया जमकर हंगामा, पुलिस बल हुई तैनात

PCX इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड दोनों को ही जापान के साथ एशियन मार्केट में भी 2018 में लॉन्च किया जा सकता है. हालांकि दिल्ली में जल्द होने वाले ऑटो एक्सपो में इन दोनों स्कूटर्स को जगह मिलेगी या नहीं इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है.

बता दें भारत में होंडा का ये पहला प्रिमियम स्कूटर होगा, जिसकी कीमत होंडा एक्टिवा से भी ज्यादा होगी. उम्मीद है कि भारत में भी इन स्कूटर्स को अगले साल ही लॉन्च किया जाए. होंडा PCX इलेक्ट्रिक की अनुमानित कीमत 85,000 रुपये ( एक्स-शोरूम) बताई जा रही है.

Back to top button