आ रही है अर्जुन कपूर की फिल्म, दबंग स्टाइल में मचाएंगे धमाल, शेयर किया नाम और फर्स्ट लुक

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर की फिल्म संदीप और पिंकी फरार से अर्जुन कपूर का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। फिल्म में अर्जुन पहली बार एक पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाते नजर आएंगे। उनकी फिल्म का फर्स्ट लुक ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है। तस्वीर में अर्जुन को आप एक पुलिसकर्मी की भूमिका में देख सकते हैं। उन्होंने अपने कंधे के ऊपर स्टार्स लगाने वाले फीते के लूप में अपनी टोपी फंसा रखी है और काफी सीरियस लुक देते नजर आ रहे हैं। फिल्म के लिए उन्होंने बाल काफी छोटे करा लिए हैं और क्लीन शेव रखी है, हालांकि इस फिल्म में वह मूछों के साथ नजर आएंगे, जैसा कि आम तौर पर पुलिस वाले रखते हैं।आ रही है अर्जुन कपूर की फिल्म, दबंग स्टाइल में मचाएंगे धमाल, शेयर किया नाम और फर्स्ट लुक

यश राज फिल्म्स के बैनर तले बन रही अगले साल 3 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में अर्जुन के अलावा परिणीति चोपड़ा भी लीड रोल में होंगी और फिल्म का निर्देशन करेंगे दिबाकर बनर्जी। साल 2012 में फिल्म इश्कजादे से अपना करियर शुरू करने वाले अर्जुन ने इस लुक को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा- 10वीं फिल्म और पहली हकीकत… परिवर्तन सबसे बड़ा सत्य है। इस फिल्म की शूटिंग के लिए इंतजार नहीं कर पा रहा हूं। उन्होंने अपने इस ट्वीट में फिल्म के आधिकारिक ट्विटर हैंडल और यश राज फिल्म्स के अकाउंट को टैक किया है। गौरतलब है कि इससे पहले अर्जुन श्रद्धा कपूर के साथ फिल्म हाफ गर्लफ्रेंड में नजर आए थे।

ये भी पढ़ें: गर्लफ्रेंड के लिए हवाई जहाज में रखा धमकी भरा पत्र, जानिए क्या है पूरा मामला

साथ ही फिल्म मुबारकां में उन्होंने अपने ही डबल का किरदार निभाया था। दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई की थी, हालांकि इस साल की टॉप फिल्मों में यह अपना नाम नहीं दर्ज करा सकीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button