MP: खुद के हेलिकॉप्टर से चलते हैं ये बीजेपी MLA , विदेशों तक फैला है कारोबार
भोपाल.एमपी के कटनी जिले से एमएलए संजय पाठक की घोषित प्रॉपर्टी करीब 141 करोड़ है। उन्हें शिवराज कैबिनेट में राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त है। बता दें, 47 साल के संजय की प्रॉपर्टी लगभग एक दर्जन मंत्रियों की कुल प्रॉपर्टी से भी ज्यादा है। इनका इंडोनेशिया में भी कारोबार है। इनके पास अपना प्राइवेट हेलीकॉप्टर भी है। उनकी प्रॉपर्टी में कई बड़े होटल और रिजॉर्ट भी शामिल हैं। 31 अक्टूबर को उनका बर्थ-डे था।

इसे भी देखें:- अरबपतियों की गिनती में आने वाले बिग बी, 21 करोड़ के हैं कर्जदार
विदेशों तक फैला है कारोबार…
– संजय पाठक पहले कांग्रेस से विधायक थे। साल 2013 में उन्होंने बीजेपी ज्वाॅइन कर ली।
– अगस्त 2014 में हुए बायइलेक्शन में उन्होंने अपनी संपत्ति घोषित की, तो वो 141 करोड़ से ज्यादा थी। इससे पहले 2013 में हुए विधानसभा चुनाव में उन्होंने अपनी संपत्ति 121.32 करोड़ रुपए बताई थी।
– संजय पाठक के पिता सत्येंद्र पाठक दिग्विजय सिंह के कार्यकाल में मंत्री थे।
– इनके मप्र के नेशनल पार्क जैसे-कान्हा, पेंच के अलावा खजुराहो में सायना नाम से हेरिटेज होटल्स की चेन है।
– इसके साथ ही आयरन, बॉक्साइट, कोल आदि की माइन्स के ठेके भी संजय पाठक ने ले रखे हैं। इनकी इंडोनेशिया में भी कोल की माइन्स हैं।
– 2011 में मप्र लोकायुक्त में इनके खिलाफ माइन्स घोटाले को लेकर शिकायत की गई थी।





