UP: लगा जाम हुई ऑटो बंद, तो पुलिस वालों ने पीटकर ड्राइवर को मार डाला
आगरा.जाम में फंसा ऑटो का बंद होना ड्राइवर के लिए काल बन गया। परिजनों का आरोप है कि जाम में ऑटो बंद होने पर पुलिसवालों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। 
आगे पढ़िए क्या कहते हैं ऑटो ड्राइवर के परिजन…
-घटना आगरा के सदर थानाक्षेत्र स्थित राजपुर चुंगी 100 फूटा रोड की है। जानकारी के मुताबिक, राजपुर चुंगी के प्रेम नगर में रहने वाला ऑटो ड्राइवर लल्लू शहीद नगर से बिजली घर रुट पर किराये की ऑटो चलाता है।
-वह घर का अकेला कमाने वाला था। उसके परिवार में उसकी विधवा भाभी राजरानी, पत्नी दीन दयाल और एक बेटा रहता है।
-लल्लू 5 भाइयों और दो बहनों में सबसे छोटा था। उसकी बहनों की शादी के बाद मौत हो चुकी हैं और उसके दो बड़े भाई की भी अकाल मृत्यु हो चुकी है। 5 भाइयों में सिर्फ बड़े भाई दीन दयाल की ही शादी हुई थी। दो भाई पैतृक गांव एटा में रहकर खेती करते हैं।
-सोमवार की रात करीब 9 बजे राजपुर चुंगी 100 फूटा रोड पर लल्लू ऑटो लेकर आ रहा था। यहां चौकी के पुलिसकर्मी रात में रुककर चेकिंग करते हैं।
लल्लू की भाभी ने लगाया ये आरोप
-लल्लू की भाभी राजरानी का आरोप है कि रात में लल्लू ने उसे बताया था कि उसकी ऑटो जाम में फंस गई थी और अचानक बैटरी डाउन हुई और गाड़ी बंद हो गई। इसके बाद वहां मौजूद पुलिस वालों ने उसकी बुरी तरह पिटाई कर दी।
-इसके बाद उसे गंभीर हालत में उसे सदर थाने लेकर गए और पुलिस से शिकायत की तो उन्होंने जिला अस्पताल ले जाने के लिए कह दिया, कोई शिकायत दर्ज नहीं की।
-लल्लू को जिला हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां ऑक्सीजन चढ़ाने के बाद करीब 12 बजे रात में मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया।
क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी
-मौके पर पहुंचे सीओ सदर उदय राज ने बताया, जांच पड़ताल की जा रही है। डॉक्टरों से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। शिकायत मिलने के बाद केस दर्ज किया जाएगा।





