ये हैं ऐसे हत्यारे गाने, जिनको सुनकर ही लोग कर लेते है आत्महत्या, आप भी न कभी करें इन्हें सुनने की कोशिश

कहते हैं जीवन संगीत के बिना अधूरा है.. ये आपकी भावनाओं की अभिव्यक्ति को बेहतर माध्यम देते हैं ..ये बिलकुल सही भी है… गाने आपकी भावनाओं को बहुत गहराई से प्रभावित करते है. सुख-दुःख, गुस्सा, नाराजगी हर प्रकार के गाने होते है। पर क्या कोई गाना आपकी जान ले सकता है? भला ऐसा भी कहीं होता है? जी हाँ सही सुना आपने. “ग्लूमी सन्डे” नामक एक गीत है, जिस पर कई देशों ने बैन लगा दिया है क्योंकि इस गाने को सुनकर लोग आत्महत्या कर लेते थे…

ये हैं ऐसे हत्यारे गाने, जिनको सुनकर ही लोग कर लेते है आत्महत्या, आप भी न कभी करें सुनने की कोशिश

आइए जानते है क्या है इसके पीछे की सच्चाई…

1933 में हंगरी के संगीतकार रेज़सो सेरेस द्वारा बनाया गया “ग्लूमी सन्डे” नामक गीत दुनिया के कुछ सबसे ज़्यादा पॉपुलर और मनहूस गीतों में गिना जाता है। दरअसल यह गीत अपने अंदर इतने दर्द को समेटे हुए है कि सुनने वाले को अपना दर्द महसूस होता है. यह गीत एक प्रेम कहानी पर आधारित है, जिसमें प्रेमी मर जाता है पर प्रेमिका बाद में भी उससे मिलने की ख्वाहिश करती है।इस गीत को सुनकर अभी तक सौ से भी अधिक लोग ख़ुदकुशी कर चुके हैं और इसी वजह से इसका नाम बदल कर हंगरी सुइसाइड सॉंग रख दिया गया। वास्तव में ये गीत रेज़सो सेरेस ने अपने मृत प्रेमिका के लिए लिखा था जिसकी मौत की वजह खुद रेज़सो सेरेस थे।

इस तरह रचा गया दुनिया का सबसे मनहूस गाना

रेज़सो सेरेस का बचपन बेहद गरीबी और मुश्किलों में गुजरा और इस संघर्ष की कड़वाहट हमेशा उनके अंदर रही। इसी वजह से रेज़सो सेरेस का लवलाइफ भी प्रभावित हुआ। दरअसल, सेरेस एक लड़की से बेहद प्यार करते थे, लेकिन उस लड़की को सेरेस को एक संगीतकार के रूप में देखना पसंद नही था। इस वजह से उनमें काफ़ी विवाद भी होता था और एक दिन वह लड़की सेरेस को छोड़ कर चली गयी। कहा जाता है कि रेज़सो सेरेस से बिछड़ने के बाद उनकी प्रेमिका ने आत्महत्या कर ली और उनकी गर्लफ़्रेन्ड के शव के पास एक नोट मिला था, जिस पर दो ही शब्द लिखे हुए थे ग्लूमी संडे। रेज़सो सेरेस भी यह दर्द सह नहीं सके और प्रेमिका की जुदाई में उन्होंने यह गाना लिखकर यूँ ही अपनी दर्द भरी आवाज़ में गा दिया। यह गाना बहुत प्रचलित हुआ, लेकिन इसकी प्रसिद्धि का कारण कुछ और ही था।

देखें ये विडियो:-

कई देशों में इस गाने पर प्रतिबन्ध लगा दिया गया

ब्रिटेन और हंगरी में इस गाने को सुनकर कई लोगों ने सुसाइड कर लिया. हंगरी में एक लड़की ने गाना सुनते-सुनते छत से कूद के जान दे दी। दूसरे हादसे में एक महिला ने गाना सुनते-सुनते ज़हर खाकर आत्महत्या कर ली। इस गाने से जानें कितने ही आत्महत्या के किस्से जुड़े हुए हैं। इसके चलते वहां की सरकार ने इसे बैन कर दिया। ऐसा भी कहा जाता है कि रेज़सो सेरेस ने खुद भी आत्महत्या कर ली थी. वर्ष 1968 में रेज़सो ने एक बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या कर ली थी. उसके बाद इस गाने को दुनिया का सबसे मनहूस गाना माना जाने लगा और साल 1941 में गाने पर बैन लगा दिया गया था जिसके बाद 2003 में इस गाने से दुबारा बैन हटा लिया गया।

देखें ये विडियो:-

Back to top button