राजस्थान: गैंगस्टर का शव लेने आई दो बीवियां, डेड बॉडी के लिए करने लगी लड़ाई
जालौर। 5.50 करोड़ रुपए की लूट के मामले में वॉटेड राजस्थान में भीनमाल के हिस्ट्रीशीटर भीमसिंह भोमिया का आंध्र प्रदेश पुलिस ने 27 अक्टूबर को एंकाउटर में मार दिया था। रविवार को अस्पताल में भीम सिंह का शव लेने उसकी दो बीबियां आ गई। अस्पताल और पुलिस प्रशासन असमंजस में पड़ गया, लेकिन भीमसिंह के परिवार वालों ने स्थित को संभाल लिया। और रविवार को भीम सिंह का अंतिम संस्कार कर दिया।

– भीमसिंह का शव लेने आई उसकी दो बीबियों को देखकर अस्पताल प्रशासन चौंक गया। कुछ देर अस्पताल में असमंज की स्थिती रही, लेकिन कुछ देर बाद वहां भीमसिंह के पिता छोटूसिंह आ गए और उन्होनें दोनों महिलाओं समझाया। तब जाकर मामला शांत हुआ।
ऐसे हुई थी दो शादी
– 27 वर्षीय भीम सिंह उर्फ राजू सिंह महज 5वीं कक्षा तक ही पढ़ा था। पिता की आपराधिक छवि का असर उस पर बचपन से ही पड़ गया था, जिसका नाम धीरे-धीरे अपने पिता के अपराध में भी साथ जुड़ता गया। इससे उसके हौसले बुलंद हुए और वह खुल कर अपराध की दुनिया में कूद गया।
– भीमसिंह की उसके घरवालों शादी कर दी थी, लेकिन कुछ समय बाद ही भीमसिंह को मोहल्ले में रहने वाली एक युवती से उसे प्यार हुआ तो घर वालों की मर्जी के खिलाफ भागकर शादी कर दी।
– घरवालों की मर्जी के खिलाफ शादी करने के कारण पिता पुत्र के बीच दूरियां बढ़ गई।
– पिता अपने परिवार और भीमसिंह की पहली पत्नी के साथ भागल भीम अपने खेत पर रहने लगा तो भीम सिंह अपनी दूसरी पत्नी के साथ भीनमाल में किराए के मकान में रहने लगा। जहां उसकी पत्नी ने दो बेटियों को जन्म दिया।
– प्रेम प्रसंग के चलते भीम सिंह भाटी ने परिवार के खिलाफ जाकर लड़की से शादी तो कर ली थी। मगर नाराज परिवार के बीच कभी अपनी पत्नी दोनों बेटियों को नहीं ले गया। इसके चलते उसने परिवार से भी दूरी बना कर रखी थी।





