ये दुर्घटनाग्रस्त विमान होगा म्यूजियम में तब्दील

नेपाल के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दुर्घटना का शिकार होकर कबाड़ बने विमान को एक अनोखे म्यूजियम में बदलने की तैयारियां की जा रही है .नेपाल के पायलट बेद उप्रेती इसे खूबसूरत म्यूजियम में बदलने का काम करेंगे. बता दें कि उप्रेती पहले भी ऐसे म्यूजियम का निर्माण कर चुके हैं.

ये दुर्घटनाग्रस्त विमान होगा म्यूजियम में तब्दील

उल्लेखनीय है कि मार्च 2015 में 224 यात्रियों को ले जाता हुआ एयरबस का A330 विमान नेपाल केत्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रनवे से फिसलकर दु्र्घटनाग्रस्त हो गया था. इस दुर्घटना में किसी को चोट नहीं आई थी. करीब दो सालों तक ये विमान कबाड़ की तरह पड़ा रहा. अब बेद उप्रेती ने इसे नया रूप देने की कोशिश की है . उप्रेती इस ज़ंग लगे विमान पर 6 लाख डॉलर (करीब 4 करोड़ रुपये) खर्च कर इसे म्यूजियम में तब्दील करने में जुटे हैं.

इसे भी देखें:- नेपाल में यात्रियों से भरी बस गिरी नदी में, 28 शव मिले, बाकियों की तलाश जारी

बता दें कि  तुर्की से आई इंजीनियरों की टीम को पहले 6 माह तो इसे पूरी तरह अलग-थलग करने में लगे. फिर अगले दो महीने तक अलग किए गए उन हिस्सों को वापस जोड़ा गया.सीटें हटने पर ये म्यूजियम अंदर से बहुत बड़ा नजर आता है. इसके बिजनेस क्लास वाले हिस्से में दुनिया के पहले प्लेन का मॉडल रखा जाएगा. जबकि सबसे पीछे वाले हिस्से में पर्यटकों के लिए कैफे बनाया जाएगा . वहीँ 150 से ज्यादा प्लेन्स के छोटे-छोटे मॉडल में विश्व विमानों के इतिहास के साथ-साथ नेपाल के विमानन इतिहास को भी प्रदर्शित किया जाएगा .

Back to top button