पंजाब: लुटेरे से लॉकर की दीवार नहीं टूटी तो कैश छोड़ भागा, छत को तोड़ हुआ था दाखिल
फगवाड़ा (लुधियाना). देर रात अज्ञात चोर ने स्थित स्टेट बैंक आफ इंडिया के बैंक में छत के रास्ते दीवार में सेंधमारी कर चोरी का प्रयास किया। पुलिस ने बैंक की सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये था पूरा मामला…
– बैंक मैनेजर मोहन मेहता ने पुलिस को बताया कि जब वो सुबह 10 बजे बैंक अाए तो देखा कि अंदर सामान बिखरा हुआ था।
– लुटेरों ने लॉकर वाली दीवार को तोड़ने का प्रयास किया था। उन्होंने पुलिस को सूचित किया।
– उन्होंने बताया कि चोर छत के रास्ते मोंटी की दीवार तोड़ कर बैंक में दाखिल हुआ।
– बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर की हरकतें कैद हुई हैं। उसने अपना मुंह कपड़े से ढांप रखा है।
इसे भी देखें:- अभी अभी: सीएम योगी का बड़ा फैसला, वृंदावन-बरसाना बनेगा तीर्थ स्थल, मांस-मदिरा बेचना होगा जुर्म
चोर करीब 1 बजे से डेढ़ बजे बैंक में रहा
एसपी परमंदिर सिंह भंडाल ने बताया कि बैंक मैनेजर मोहन मेहता के बयान के आधार पर अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है। इसके अलावा बैंक से सीसीटीवी फुटेज भी कब्जे में ले ली है।





