पंजाब: पत्नी गई थी मायके, शादी के दो साल बाद पति ने उठाया ये कदम

जालंधर. शहर के नजदीक गठाला गांव में रहने वाले एक ड्राइवर ने घर पर फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। जब पत्नी घर पहुंची तो इस बात का खुलासा हुआ। पुलिस के मुताबिक, मृतक 32 का केतन शर्मा गठाला में रहता था और उसकी पत्नी एक हफ्ते पहले ही मायके गई हुई थी। जिस समय उसने सुसाइड किया घर कोई नहीं था। पंजाब: पत्नी गई थी मायके, शादी के दो साल बाद पति ने उठाया ये कदम

जानिए, क्या है पूरा मामला…

जानकारी के मुताबिक, केतन शर्मा डॉक्टर नंद के यहां ड्राइवर था। केतन मूल रूप से राजनगर जालंधर का रहने वाला था, लेकिन वह गठाला में पत्नी राधारानी के साथ किराए का घर लेकर रह रहा था। केतन की राधारानी से दो साल पहले शादी हुई थी और इनकी एक बेटी भी है। लेकिन हाल ही में पत्नी राधारानी को चिकिनपाक्स बीमारी के कारण केतन उसे एक हफ्ते पहले ही मायके छोड़ आया था।

इसे भी देखें:- अभी अभी: सीएम योगी का बड़ा फैसला, वृंदावन-बरसाना बनेगा तीर्थ स्थल, मांस-मदिरा बेचना होगा जुर्म

इसी दौरान शुक्रवार 27 अक्टूबर को दोपहर में राधारानी की सास ने फोन कर बेटे के बारे में पूछा और सास ने कहा कि वह तीन दिन से काम पर नहीं जा रहा है। इसके बाद पत्नी शुक्रवार रात साढ़े 8 बजे घर पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद था। इसके बाद आसपास के लोगों की मदद से किसी को रोशनदान से घर के अंदर भेजा तो केतन पंखे से लटका हुआ था। पुलिस ने पत्नी के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 
Back to top button