गोमती चक्र है बड़े काम की चीज़, कर सकती है आपकी समस्या को दूर

हमारे ज्योतिषशास्त्र में गोमती चक्र को बहुत महत्वूर्ण माना गया है,ज्योतिषशास्त्र के अनुसार गोमती चक्र महालक्ष्मी को बहुत प्रिय होते है अगर आप माँ लक्ष्मी की पूजा में इन्हे रखते है तो इससे देवी लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है.गोमती चक्र है बड़े काम की चीज़, कर सकती है आपकी समस्या को दूर1-अगर आपको लाख प्रयासों के बाद भी धन लाभ नहीं मिल पा रहा है तो इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए एक लाल रंग के कपडे में दो गोमती चक्र को बाँध कर अपने घर के मुख्यद्वार पर लटका दे,ऐसा करने से आपको धन लाभ मिलने लगेगा.

2-शुक्रवार के दिन माँ लक्ष्मी के सामने ग्यारह गोमती चक्र रखे और फिर पूरे  विधि विधान से इनकी पूजा करे ,अब इन्हे एक लाल रंग के कपडे में बाँध कर अपनी तिजोरी में रख दे,आपकी तिजोरी में हमेशा धन भरा रहेगा.

3-अगर आपके पास पैसा आता तो है पर टिकता नहीं है तो इसके लिए माँ लक्ष्मी की पूजा में एक गोमती चक्र रखे और इसकी पूजा करके इसे अपने पर्स में रख ले,ऐसा करने से आपके पर्स में पैसा टिकने लगेगा.

4-अगर आपके बच्चे को बुरी नज़र लग गयी है तो इसे उतारने के  लिए तीन गोमती चक्र को लेकर अपने बच्चे के सर से सात बार उतार ले अब इसे किसी चौराहे पर जाकर फेंक  दे,और वापस आ जाये,इस बात का ध्यान रखे की वापस आते वक़्त पीछे मुड़कर नहीं देखना है.

Back to top button