UP में हुआ टीम IND-NZ का कुछ इस तरह का भव्य स्वागत, भगवा गमछा ओढ़ाकर किया गया स्वागत
कानपुर. तीसरे और आखिरी वनडे के लिए टीम इंडिया और न्यूजीलैंड की टीमें गुरुवार को कानपुर पहुंचीं। यहां होटल लैंडमार्क में प्लेयर्स का वेलकम किया गया। खास बात ये है कि दोनों टीमों के प्लेयर्स को भगवा गमछा ओढ़ाया गया। इनमें से कुछ पर ‘योगी’ लिखा था। प्लेयर्स को एक-एक गुलाब का फूल भी दिया गया। फेस्टिव सीजन का असर होटल पर दिखा। यहां 10 हजार दीए लगाए गए हैं। प्लयर्स यहां तीन दिन रहेंगे। मैच 29 अक्टूबर को ग्रीनपार्क स्टेडियम में खेला जाएगा। सीरीज इस वक्त 1-1 से बराबरी पर है। चाइनामैन बॉलर कुलदीप यादव लोकल ब्वॉय हैं। उन पर निगाहें होंगी।

होटल में रामलीला भी
– होटल डायरेक्टर विकास कुमार के मुताबिक, “ प्लेयर्स को नाइट्रोजन मॉकटेल दिया जाएगा। वाटर साइड में योगा और मेडिटेशन का अरेंजमेंट है। शाम को बच्चे यहां रामलीला पेश करेंगे। वाटर साइड पर रोजाना लाइटिंग के लिए लैम्प और दीयों का इस्तेमाल किया जाएगा।”
प्लेयर्स के लिए बनारसी पान
– इसके अलावा स्पा, एरोमा थेरेपी, थाई मसाज, डिस्ट्रेस मसाज और हॉट स्टोन थैरेपी का भी अरेंजमेंट किया गया है। यूपी के स्पोर्टस मिनिस्टर चेतन चौहान ने 23 अक्टूबर को ग्रीनपार्क स्टेडियम का जायजा लिया था। चौहान खुद टीम इंडिया के ओपनर रह चुके हैं। उन्होंने कई टेस्ट मैचों में सुनील गावस्कर के साथ टीम इंडिया के लिए ओपनिंग की है।
इसे भी पढ़ें:- राहुल की फिजूल कोशिश नहीं, 15 साल से लगातार गुजरात में बढ़ रहा कांग्रेस का स्तर
कुलदीप का होम टाउन





