खाली समय में Google से ऐसे कमाए पैसे और बढ़ाएं अपनी नॉलेज

अब तक आपने सर्च इंजन गूगल का इस्तेमाल सिर्फ जानकारी खोजने के लिए किया हो, लेकिन आप इसके साथ मिलकर एक्स्ट्रा कमाई भी कर सकते हैं.खाली समय में Google से ऐसे कमाए पैसे और बढ़ाएं अपनी नॉलेज

हम आपको तीन ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं, जो आप गूगल के लिए कर सकते हैं. इसके लिए आपको अलग से समय भी नहीं निकालना है. जब भी खाली समय हो, आप इन कामों को कर सकते हैं.

 

गूगल को दीजिए अपनी राय : गूगल ने जुलाई महीने में भारत में ‘गूगल ऑपिनियन रिवॉर्ड्स’ लॉन्च किया है. इस पर आपको कुछ सर्वे के लिए अपनी राय देनी होती है और बदले में आपको प्रति सर्वे 10 रुपये मिलते हैं.

ये है रिवॉर्ड: प्रति दिन अगर आप 10 सर्वे भी करते हैं, तो आप एक महीने में 300 रुपये तक कमा सकते हैं. आपके अकाउंट में क्रेडिट होने वाले इस पैसे से आप गूगल प्ले स्टोर पर गेम, म्यूजिक समेत कई चीजें खरीद सकते हैं. इस ऐप को आप गूगल प्ले स्टोर से आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं. 

इस ऐप को डाउनलोड करने के लिए मिलेंगे पैसे: स्‍क्रीनवाइज मीडिया पैनल. गूगल के इस ऐप को आपको सिर्फ अपने फोन में रखना है. इस पर सिर्फ साइनअप करने के लिए आपको 300 रुपये मिलेंगे. हर महीने 10-10 रुपये बढ़ाए जाएंगे.

करना होगा ये : दरअसल इस ऐप के जरिये गूगल ये ट्रैक करता है कि आप किन साइट्स पर जा रहे हैं और क्या सर्च कर रहे हैं. अगर आपको ये जानकारी साझा करने में दिक्कत नहीं है, तो ये ऐप आपको फायदा दिला सकता है.

क्या है रिवॉर्ड  : इस ऐप को यूज करके आपके अकाउंट में जो पैसे क्रेडिट होंगे. इन्हें गूगल आपको कैशमिंत्रा, शॉपर्स स्टॉप और लाइफस्टाइल के कूपन के तौर पर देता है. जिनका इस्तेमाल आप शॉपिंग करने के लिए कर सकते हैं. 

गूगल मैप्स पर फोटो करें अपलोड: गूगल मैप्स गाइड के जरिये आपको ‘गूगल मैप्‍स’पर कुछ प्रश्नों का जवाब देना होता है. इसके अलावा दूसरों को गाइड करने के लिए आप मार्केट प्लेस के फोटो और रिव्यू भी अपलोड कर सकते हैं. दरअसल इससे गूगल मैप्स पर सर्च करने वाले दूसरे लोगों को मदद मिलती है.

ये मिलेगा रिवॉर्ड : नए उत्पाद को सार्वजनिक तौर लॉन्च करने से पहले आपको एक्सेस मिलेगी. टॉप लॉकल गाइड्स को ‘ओला सेलेक्‍ट एक्‍सेस’ कूपन भी दिया जाता है. इसके जरिये आप ओला की प्राइम कार को कम किराये में बुक कर सकते हैं.

ये भी पढ़े: 1 नवंबर से होने जा रहे हैं भारतीय रेलवे में ये बड़े बदलाव

ये भी मिलेगा  : इसके साथ ही आपको ओला एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस भी मिल सकता है. इसके लिए वैसे आपको 539 रुपये चुकाने पड़ते हैं.

Back to top button