अभी अभी: वित्त मंत्री अरुण जेटली का बयान, पीएम मोदी जल्द कर सकते है ये बड़ा ऐलान…

देश की अर्थव्यवस्था को लेकर वित्त मंत्री अरुण जेटली प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक सरकार कोई अर्थव्यवस्था को लेकर बड़ा एलान कर सकती है.अर्थव्यवस्था                                                 

आर्थिक मामलों के सचिव सुभाष गर्ग ने कहा, ”महंगाई में लगातार गिरावट आई है. विदेश मुद्रा भंडार में इजाफा हुआ है, भविष्य में जीडीपी में बढ़त संभव.”

इसे भी पढ़े: BCCI के खिलाफ IPL की टीम कोच्चि टस्कर्स ने जीता अपना केस, मांगा इतने करोड़ का हर्जाना

अभी आर्थिक मामलों के सचिव सुभाष गर्ग प्रजेंटेशन दे रहे हैं

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा, ”पहली तिमाही के जीडीपी के नतीजों के बाद मैंने कहा था कि जो भी चुनौतियां देश की इकॉनोमी के सामने आएंगी हम उसके लिए तैयार रहेंगे. पिछले कुछ समय में अर्थव्यवस्था को लेकर सरकार में विमर्श हुआ. खुद प्रधानमंत्री मोदी भी इस विमर्श में शामिल हुए. पिछले तीन वर्षों से देश की अर्थव्यस्था दुनिया में तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यस्था रही. बड़े बदलाव से कुछ समय तक असर दिखता है. देश की अर्थव्यवस्था का बुनियादी ढांचा काफी मजबूत है.”

क्या एलान कर सकती है  सरकार?

सूत्रों के मुताबिक कैबिनेट ने देश में सड़क बनाने के लिए सात लाख करोड़ रुपये के बजट को हरी झंडी दे दी है. भारतमाला हाइवे प्रोग्राम के तहत अगले पांच साल में देश में कुल 83 हजार किलोमीटर सड़क का विस्तार होगा. इसमें से अट्ठाइस हजार चार सौ किलोमीटर नई सड़क बनेगी.

सरकार का मानना है कि इस हाइवे प्रोग्राम से सात से आठ लाख लोगों को रोजगार मिलेगा. इस प्रोग्राम के तहत देश की सीमाओं और बंदरगाहों को सड़क से जोड़ने की योजना है.

इस बीच सरकार ने गेंहू का MSP यानी न्यूनतम समर्थन मूल्य में 110 रुपये बढ़ा दिया है. अब गेंहू का समर्थन मूल्य सत्रह सौ पैंतीस रूपये प्रति क्विंटल हो गया है. दाल का भी न्यूनतम समर्थन मूल्य दो सौ रुपये प्रति क्विंटल बढाए जाने का भी फैसला किया गया है.

Back to top button