BIHAR: रंगदारी मांगने आए अपराधियों ने चलाई गोली, उग्र लोगों ने कर दी चारों की हत्या
सासाराम.बिहार के सासाराम में जिला पार्षद रिंकी देवी के पति अरुण चौधरी से रंगदारी के पैसे मांगने आए चार अपराधियों ने झड़प के बाद गोली चला दी। अपराधियों द्वारा चलाई गई गोली पास मौजूद भीकू चौधरी को लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना के बाद गुस्साए लोगों ने चारों अपराधियों को पकड़ लिया और पीट-पीटकर उनकी हत्या कर दी।

आए थे रंगदारी मांगने हो गई हत्या…
– घटना सासाराम जिले के जिला परिषद क्षेत्र दावथ के कोआथ की है। मंगलवार सुबह चार अपराधी अरुण चौधरी से रंगदारी के पैसे मांगने आए थे।
– पैसे नहीं मिलने पर अपराधियों और अरुण चौधरी के बीच झड़प हो गई। झड़प के वक्त दहशत फैलाने के लिए अपराधियों ने गोली चला दी।
– गोली पास खड़े भीकू चौधरी को जा लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। भीकू को पटना रेफर किया गया है।
इसे भी देखें:- दुनियाभर के बेस्ट होटल्स में शामिल है ये शाही महल, इस महारानी का था घर
लाठी-डंडे से पीटकर मार डाला
– युवक को गोली लगने के बाद बाजार में मौजूद लोग उग्र हो गए और अपराधियों पर टूट पड़े।
– उग्र लोगों ने चारों ओर से अपराधियों को घेर लिया और लाठी डंडों से उनकी पिटाई करने लगे।
– उग्र लोगों ने पीट-पीटकर चारों अपराधियों को मार डाला। घटना की जानकारी मिलने पर दावथ थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।
– पुलिस अपराधियों के शवों को कब्जे में लेकर थाने ले आई। मारे गए अपराधियों की पहचान की जा रही है।
– घटना के बाद पुलिस चारों अपराधियों को मारने वाले लोगों की पहचान में जुटी है।