करते हैं स्मोकिंग तो वो आपकी ही नहीं बल्कि आपके आस पास के सभी लोगों की सेहत के लिए है खतरनाक

हमेशा से ही यह बताया जाता है कि स्मोकिंग करना सेहत के लिए बहुत खतरनाक होता है और यह धीरे-धीरे आपके शरीर को खोखला बना देता है. यही नहीं एक शोध में यह बात भी सामने आई है कि स्मोकिंग करने से आपकी जिंदगी के 10 साल कम हो जाते है. जी हाँ और यदि इतना सब सुनकर भी आपका यह सोचना है कि स्मोकिंग को नहीं छोड़ा जा सकता है तो हम आपको बता दे कि इस लत से भी आसानी से छुटकारा पाया जा सकता है. जी हाँ यदि आप उम्र के सही पड़ाव में है और स्मोकिंग छोड़ना चाहते है तो आपको बता दे कि इससे ना केवल आपकी जिंदगी के कुछ साल बढ़ जाते है बल्कि आपको कैंसर जैसी खतरनाक बीमारियों से भी निजात मिल सकता है.

करते हैं स्मोकिंग तो वो आपकी ही नहीं बल्कि आपके आस पास के सभी लोगों की सेहत के लिए है खतरनाक

यह तो हुई आपके स्मोकिंग करने की बात इसके अलावा हम आपको यह भी बता दे कि किसी भी व्यक्ति के पास स्मोकिंग करना उसके स्वास्थ्य पर ज्यादा बुरा असर करता है. तो अगर आप चाहते है कि किसी को भी आपकी वजह से किसी परेशानी का सामना ना करना पड़े तो आपको जल्द ही स्मोकिंग भी छोड़ देना चाहिए. लोगों के मन में स्मोकिंग को लेकर कई तरह की धारणाएं है लेकिन हम आपको यह बात बता दे कि स्मोकिंग करना किसी भी तरह से सेहत के लिए अच्छा नहीं है.

Back to top button