पलंग पर बिखरे थे कपल के लव फोटोज, पंखे से यूं लटकी थी मेडिकल स्टूडेंट

इंदौर। बड़वानी मे एक मे़डिकल स्टूडेंट ने कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की जानकारी अगले दिन मिली जब उसका भतीजा कमरे पर पहुंचा। काफी देर तक दरवाजा ना खोलने पर उसने खिड़की से झांका तो बुआ फांसी के फंदे पर झूल रही थी और बिस्तर पर प्रेमी के साथ उसके फोटोज बिखरे थे। पुलिस ने मौके पर जाकर शव को पीएम के लिए भेजा। पुलिस को कमरे से एक सुसाइड भी मिला है।

पलंग पर बिखरे थे कपल के लव फोटोज, पंखे से यूं लटकी थी मेडिकल स्टूडेंट

– कोतवाली टीआई बीआर वर्मा ने बताया कि दूधखेड़ा ग्राम की निवासी ललिता सोलंकी BAMS की पढाई कर रही थी। वह बड़वानी के रैदास मार्ग पर किराए से कमरा लेकर रह रही थी। उसके साथ कुछ अन्य लड़कियां भी रहती थी।

– दीपावली के दिन उसकी रूम मेट्स अपने-अपने घर गई हुई थी ललिता कमरे में अकेली थी। इसी दौरान उसने कमरे को अंदर से बंद कर रोशनदान से रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। शुक्रवार को उसका भतीजा संजय उससे मिलने के लिए कमरे पर पहुंचा तो काफी देर तक किसी ने दरवाजा नहीं खोला।

-उसने खिड़की से झांका तो अंदर उसकी बुआ फांसी के फंदे पर लटक रही थी। उसने मकान मालिक विजय मालवीय और पुलिस को सूचना दी। फंदे के पास बिस्तर पर बड़ी संख्या में ललिता और एक लडके के फोटोज बिखरे पड़े थे और उनके पास एक सुसाइड नोट रखा था।सुसाइड नोट लिखकर ललिता ने ये फोटोज फाड़कर बिखेर दिए थे। सुसाइड नोट के आधार पर प्रकरण दर्ज कर पुलिस ललिता के प्रेमी वेस्ता आर्य की तलाश कर रही है।

ये लिखा था सुसाइड नोट में…

– पापा मुझे माफ़ करना, मैं कुछ करने के लायक नहीं बची, इसलिए ऐसा कर रही हूं। वेस्ता आर्य के कारण मुझे बदनाम होना पडा इसलिए ऐसा कदम उठा रही हूं। इसने शादी करने का वादा करके मुझे फंसा लिया और अब दूसरी लड़की से शादी कर रहा है।

-18 नवबंर को इसकी शादी है मेरी लाश इसके घर पर ले जाकर रख देना। पापा -मम्मी मुझे माफ़ कराना मै आपका कर्जा नहीं चुका सकी। मेरी रूम पार्टनर, पडौसी और मकान मालिक को परेशान मत करना। ये सब मै वेस्ता की वजह से कर रही हूं उसे जिंदा मत छोड़ना। पुलिस को ललिता के कमरे से वेस्ता वेस्ता आर्य की लिखी एक चिट्ठी भी मिली है।

Back to top button