PARINITI B’DAY SPECIAL: एक्ट्रेस बनने के लिए किए थे ये सब काम, जानें और भी INTERESTING बातें

बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा का आज जन्मदिन है। ujjawalprabhat.com के पूरे  परिवार की तरफ से परिणीति को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। परिणीति आज अपना 29वां बर्थडे माना रही हैं। फिल्म ‘लेडीज वर्सेज रिक्की बहल’ से परी ने बतौर एक्ट्रेस अपने करियर की शुरुआत की थी। इसी फिल्म से उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में थे।  परिणीति ने भले की ज्यादा बॉलीवुड फिल्में ना की हों लेकिन अपने चार्मिंग लुक को लेकर वो हमेशा पसंद की जाती हैं। परीणीति के बर्थडे पर हम आपको उनके बारे में कुछ ऐसी बाते बता रहे हैं जो शायद आप नहीं जानते होंगे और उनके फैन होने के नाते आप ये बातें जरूर जानना चाहेंगे।

PARINITI B'DAY SPECIAL: एक्ट्रेस बनने के लिए किए थे ये सब काम, जानें और भी INTERESTING बातें

पढ़ें परिणीति से जुड़ी 10 बातें जो आपको जाननी चाहिए:

1. बहुत कम लोग ये जानते हैं कि परिणीति पढ़ाई में काफी अच्छी हैं। परिणीति ने 12th क्लास में टॉप किया था इसके बाद उन्हें राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित भी किया गया था। परिणीति ने मैंनचेस्टर बिजनेस स्कूल से फाइनेंस, बिजनेस और इक्नॉमिक्स की पढ़ाई की है।

2. फाइनेंस की पढ़ाई पूरी करने के बाद परी इन्वेस्टमेंट बैंकर बनना चाहती थीं उन्होंने कुछ वक्त बैंक में नौकरी भी की। लेकिन मंदी के चलते उनकी नौकरी चली गई। फिर वो 2009 में भारत आ गईं और यहां उन्होंने यश राज फिल्म बैनर में काम किया।

3. फिल्मों में काम करने से पहले परिणीति मैंनचेस्टर यूनाइटेड क्लब के साथ काम कर चुकी हैं। परीणिती ने वहां करीब तीन साल काम किया लेकिन उन्हें फुटबॉल में कोई दिचलस्पी नहीं थी इसलिए उन्होंने वो नौकरी छोड़ दी। 

4. लाखों लड़कियों की तरह परिणीति भी बॉलीवुड के नवाब सैफ अली खान की दिवानी हैं। परिणीति ने ये बात खुद स्वीकार की है कि वो लेज़(चिप्स) के उन पैकेट्स को इकट्ठा किया करती थीं जिनपर सैफ की फोटो होती थी। कहा तो ये तक जाता है परिणीति ने करीना को ये बताया था कि वो सैफ को कितना पसंद करती हैं और उनसे शादी करना चाहती थीं।

5. यश राज बैनर में काम करने के दौरान के परीणीति ने एक दिन के लिए रानी मुखर्जी की पीए का काम भी काम किया था। परीणीति का कहना है रानी ही वो पहील शख्स थीं जिन्होंने कहा था कि उन्हें बॉलीवुड में हाथ आजमाना चाहिए।

6. परीणिती एक ट्रेंड क्लासिकल सिंगर हैं। परीणिती ने हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘मेरी प्यारी बिंदु’ में गाना भी गाया था। परी का ‘माना की हम यार नहीं’ गाना काफी लोगों ने काफी पसंद भी किया था।

इसे भी देखें:- कनाडाई अभिनेत्री का बड़ा खुलासा- गर्दन पकड़कर बाथरूम में ढकेला, सामने किया हस्तमैथुन, और…

7. परीणिती को पिज्जा बहुत पसंद है। परी पिज्जा खाने के लिए इतनी पागल हैं कि वो आधी रात को उठकर भी पिज्जा खा सकती हैं।

8.परीणिती में जहां इतनी सारी अच्छाई है तो उनमें एक गंदी आदत भी है। परिणीति अपनी ही उंगली की स्किन काटती है(खाती हैं)। हालांकि परी अपनी इस आदत को बदलना चाहती हैं। परिणीति को सांप और उनकी आवाजों से भी बहुत डर लगता है।

9. परीणिती बहुत जजमेंटल इंसान हैं। वो किसी भी इंसान को बहुत जल्दी जज कर लेती हैं। कॉफी विद करण के सीजन 5 में आदित्य रॉय कपूर ने बताया था कि परीणिती लोगों के नाखूनों को देखकर ही उनके बारे में अंदाजा लगा लेती हैं।

10.परिणीति पहली ऐसी बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं जिन्होंने कोक और पेप्सिको, दोनों प्रोडक्ट्स को एक साथ प्रमोट किया था। उन्होंने कोक के लिए माजा और पेप्सिको के लिए कुरकुरे को एंड्रोस किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button