जन्मदिन में मिली इतनी खतरनाक मौत, 30 फीट निचे गिरने से मरा लड़का
लखनऊ. राजधानी के विभूतिखंड थानाक्षेत्र में शनिवार देर रात तेज रफ्तार से एक युवक की जान चली गई। युवक तेज रफ्तार बाइक से अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर से नीचे जा गिरा। बाइक पुल पर ही रह गई और खुद 30 फीट नीचे गिर गया। जिससे की उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

राजधानी के न्यू हैदराबाद बादशाह नगर कालोनी में रहने वाला कुणाल (20) नोएडा के एमेटी यूनिवर्सिटी से होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई करता था। दीपावली पर वह घर आया हुआ था। जहां शनिवार का उसका बर्थड-डे था।
– वह शाम को विभूतिखंड स्थित पिक अप भवन के सामने फ्लाई ओवर पर तेज रफ्तार बाइक से जा रहा था। अचानक बाइक अनियंत्रित होकर पुल से नीचे चली गई। जिससे मौके पर उसकी मौत हो गई।
इसे भी देखें:- 26 अक्टूबर को पहली बार ताजमहल में जायेगें योगी, शाहजहां की कब्र पर 30 मिनट तक गुजारेंगे वक्त
– परिजनों ने बताया, मृतक मां-बाप का इकलौता बेटा था। उसकी 2 बहनें भी हैं उसके पिता रेलवे में ठेकेदार है।
– एसओ विभूतिखंड सतेंद्र राय ने कहा, ”एक शख्स तेज रफ्तार बाइक लेकर पुल से नीचे गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान कुणाल के रूप में हुई। बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ये घटना तेज रफ्तार के कारण हुई है।”





