आसमान से कुछ ऐसा दिखता है NORTH KOREA

नॉर्थ कोरिया की राजधानी प्योंगयांग का एरियल व्यू सामने आया है। फोटोग्राफर अरम पान ने 360 डिग्री एंगल से यहां की कवरेज करते हुए वीडियो और फोटोज ली हैं। इसमें प्योंगयांग के कलरफुल अपार्टमेंट ब्लॉक से लेकर धुआं उगलती चिमनियां और खाली पड़ी रोड्स नजर आ रही हैं। अरम को स्टेट रन कोरिया इंटरनेशनल ट्रैवल कंपनी और नेशनल टूरिज्म अथॉरिटी से इसके लिए बाकायदा परमिशन भी लेनी पड़ी थी। आसमान से कुछ ऐसा दिखता है NORTH KOREA

काफी फोटोज करनी पड़ीं डिलीट…

– अरम ने शहर के ज्यादातर हिस्सों को अपने कैमरे में कैद किया। उसका वीडियो और फोटोज सबसे पहले एनके न्यूज वेबसाइट पर पब्लिश हुआ। आसमान से कुछ ऐसा दिखता है NORTH KOREA

– प्योंगयांग के हर हिस्से की फोटोग्राफी की परमिशन नहीं है। ऐसे में फोटोग्राफर अरम को अपने कलेक्शन का 10 फीसदी हिस्सा डिलीट करना पड़ा। 
– फोटोग्राफर ने यहां मशहूर मॉन्युमेंट्स से लेकर स्पोर्ट्स स्टेडियम और वाटर पार्क का व्यू अपने कैमरे में कैद किया है।
– अरम ने एनके न्यूज से कहा कि नॉर्थ कोरिया के लोगों को अपने शहर से बहुत प्यार है और उन्होंने यहां की जगहों को लेकर उनसे बातचीत भी की।आसमान से कुछ ऐसा दिखता है NORTH KOREA
– यहां के लोगों को लेकर फोटोग्राफर ने कहा कि मुझे वो लोग जरा भी खौफनाक नहीं लगे, जैसा कि लोग उनके बारे में सोचते हैं। यहां सभी बहुत ही दोस्ताना हैं।
– उन्होंने फोटोज डिलीट करने को लेकर बताया कि स्टेट ने एक स्टैंडर्ड लिस्ट बना रखी है, जिनकी फोटो नहीं लेनी है। इसमें मिलिट्री स्टाफ, व्हीकल और इनसे जुड़ी फैसिलिटीज शामिल हैं।आसमान से कुछ ऐसा दिखता है NORTH KOREA 

इसे भी देखें:- राम रहीम की ये दिवाली रही फीकी, इस बार राम रहीम नहीं कर पाया ये सब, होता रहा बेचैन…

– अरम ने अपने हालिया दौरे में यहां के बाजारों की भी सैर की। उन्होंने बताया कि देश में बहुत ही तेजी से उपभोक्तावाद बढ़ने के साफ संकेत दिख रहे हैं।
– अरम पान अगस्त 2013 से नॉर्थ कोरिया को कवर कर रहे हैं। उन्होंने यहां के ऑर्डिनरी लोगों की लाइफ से दुनिया को वाकिफ कराया है।आसमान से कुछ ऐसा दिखता है NORTH KOREA

Back to top button