गोरखपुर होम मिनिस्टर के सुरक्षा दस्ते के कमांडो की बहन की हुई गोली मारकर हत्या
गोरखपुर.यहां शुक्रवार रात होम मिनिस्टर राजनाथ सिंह के सुरक्षा दस्ते के कोबरा कमांडो की बहन की हत्या हो गई। उसके पति ने पहले पत्नी पर गोली चलाई फिर बीच बचाव करने आए बेटे को भी नहीं बक्शा। आसपास के लोगों ने दोनों को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। रास्ते में ही युवती ने दम तोड़ दिया, जबकि बेटे को पीजीआई लखनऊ रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि युवक शराब पीकर घर लौटा और दरवाजा खुलने में देरी होने पर पत्नी को गोली मार दी।

देर से दरवाजा खोला पति ने तो मार दी गोली…
– मामला गगहा थानाक्षेत्र स्थित गांव गौरपार का है। यहां युवती कंचन पति राणा प्रताप सिंह और दो बेटों साकेत कुमार(25) और अमन के साथ रहती थी।
– शुक्रवार रात 11 बजे मृतका का पति शराब पीकर घर आया। जोर-जोर से दरवाजा पीटने लगा।
– देर से खुलने पर गुस्से में आए पति ने पत्नी पर लाईसेंसी रिवॉल्वर से गोली चला दी। गोली गर्दन में लगी और वह जमीन पर गिर पड़ी।
– गोली की आवाज सुन बेटा दौड़कर मां को बचाने पहुंचा तो उसपर भी गोली चला दी। गर्दन व कान में लगी। इसके बाद आरोपी फरार हो गया।
– आसपास के लोगों ने दोनों को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। रास्ते में युवती ने दम तोड़ दिया, जबकि उसके बेटे को पीजीआई लखनऊ रेफर किया गया है।

इसे भी देखें:- राम रहीम की ये दिवाली रही फीकी, इस बार राम रहीम नहीं कर पाया ये सब, होता रहा बेचैन…
भाई है गृहमंत्री का कमांडो
– मृतका का भाई संतोष कुमार सिंह होम मिनिस्टर राजनाथ सिंह के सुरक्षा दस्ते के कोबरा कमांडो हैं।
– बहन की हत्या की खबर सुन दिल्ली से गोरखपुर के लिए रवाना है। मृतका के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
– पुलिस ने बेटे की तहरीर पर उसके पिता के खिलाफ आईपीसी की धारा 302, 307 एवं 504 के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।
– बताया जा रहा है कि आरोपी मुंबई में सिक्युरिटी गार्ड की नौकरी करता है। वह कुछ दिनों से गांव पर ही रह रहा था। शराब पीकर वह आए दिन पत्नी और बच्चों को मारता-पीटता था।