अगर आपके पास हैं सिर्फ 1000 रुपये, तो दिवाली में यहाँ कर सकते है शानदार शॉपिंग

अगर इस दिवाली बाकी सारे कामों में आपका पैसा ज्यादा खर्च हो गया है और आप इसी टेंशन में हैं कि आखिर घर को डेकोरेट कैसे करें। तो आप बिल्कुल भी परेशान न हो क्योंकि आपकी इस परेशानी को हम चुटकियों में दूर कर देते हैं। आज हम आपको दिल्ली के कुछ ऐसे बाजारों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां पर मात्र 1000 रुपये में घर को डेकोरेट करने की एक से बढ़कर एक चीजें आपको कम दाम में मिल जाएंगी।

दिवाली की शॉपिंग करने अगर आप जा रहे हैं तो घर की सजावट के छोटे मोटे सामानों को आप दिल्ली एनसीआर में स्थित कई जगहों से खरीद सकते हैं। ऐसे में नोएडा में स्थित अट्टा मार्केट आपके लिए अच्छा प्लेस हो सकता है। यहां पर बहुत बड़ी स्ट्रीट मार्केट है जहां पर न केवल आपको अलग अलग तरह की वैराइटी मिलेगी बल्कि आप 1000 रुपये में कई सारी सजावट की चीजें खरीद सकते हैं।

महिलाओं की बार्गेनिंग करने की आदत से तो हर कोई वाकिफ है। यहां तक की अगर दुकान पर फिक्सड प्राइज का टैग लगा तो भी वो दुकानदार से डिस्काउंट की बात करने में चूंकती नहीं है। अगर आप इस कला में एक्सपर्ट है तो दिल्ली स्थित सरोजनी नगर मार्केट आपके लिए बेस्ट प्लेस हो सकता है। यहां की स्ट्रीट मार्केट थोड़ी महंगी जरूर है लेकिन कलेक्शन आपका दिल जीत सकता है।

ये भी पढ़े: सुपरस्टार बनने से पहले कुछ ऐसे दिखते थे ये बॉलीवुड के ये 6 सेलेब्रिटी, तस्वीरें देखकर नही होगा यकीन

कलेक्शन की अगर बात करें तो लाजपत नगर मार्केट भी किसी से पीछे नहीं है। यहां पर दरवाजे से लेकर फर्श की रौनक बढा़ने वाली चीजें आपके मन को आसानी से लुभा सकती है। ऐसे में दिवाली की शॉपिंग के लिए आप यहां का भी रुख कर सकते हैं। 

Back to top button