13 बार के चैम्पियन को धूल चटकर WWE चैम्पियन बना, ये शख्स है सचिन का फैन

सचिन तेंदूलकर का फैन है और 13 बार चैम्पियन रहे पहलवान को धूल चटाकर खली के बाद WWE चैम्पियन बनने वाला दूसरा भारतीय है, जानिए जानिए इनके बारे में सब कुछ।

पंजाब का साधारण सा लड़का था और सचिन तेंदूलकर का फैन है। खली को बड़ा भाई मानता है, नाम है जिंदर महल। जी तोड़ मेहनत की और आज ऐसे मुकाम पर पहुंच गया है, कोई सोच भी नहीं सकता। जिंदर महल खली के बाद दूसरे डब्ल्यूडब्ल्यूई चैम्पियन हैं। हाल ही में उन्होंने दक्षिण एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीते वाली पहलवान कविता दलाल के डब्ल्यूडब्ल्यूई में शामिल होने की घोषणा की।

कविता ने रविवार को डब्ल्यूडब्ल्यूई करार कर नया इतिहास रच दिया। वह डब्ल्यूडब्ल्यूई करार करने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं। जिंदर महल ने मई 2017 में 13 बार के चैंपियन रैंडी ऑर्टन को रिंग में चित कर WWE यूनिवर्स का खिताब अपने नाम किया। इस जीत के साथ ही जिंदर महल यह चैम्पियनशिप जीतने वाले भारत के दूसरे पहलवान बन गए। इससे पहले रेसलर ‘द ग्रेट खली’ ने 2007 में यह कारनामा कर दिखाया था।

जिंदर ने न्यूयॉर्क में हो रहे समरस्लैम 2017 में शिंस्के नाकामुरा को हराकर अपना चैंपियनशिप टाइटल डिफेंड किया है। WWE यूनिवर्स का खिताब स्पोर्ट्स इंटरटेनमेंट का सबसे बड़ा गौरव माना जाता है। 31 साल के जिंदर महल का वास्तविक नाम युवराज सिंह धेसी है। रेसलिंग की दुनिया में महल ‘मॉर्डन डे महाराजा’ के नाम से भी जाने जाते हैं। जिंदर मूल रूप से पंजाब के जालंधर के रहने वाले हैं। इस समय कैलगैरी, कनाडा में रहते हैं।

जिंदर की मां होशियारपुर के चेल्ला गांव की और पिता जालंधर के कंगारियां गांव के हैं। महल को पंजाब और भारत का वासी होने पर गर्व होता है। रिंग में वह बेहद आक्रामक हो जाते हैं। लेकिन रिंग के बाहर वह झेंपु किस्म के इंसान है। शर्मिले स्वभाव की वजह से वह खुल नहीं पाते हैं। जब बाहर रहते हैं तो परिवार को बहुत याद करते हैं। भारतीय उनको बेहद सम्मान देते हैं। दाल-रोटी इनको बहुत पसंद है। करी चिकन के शौकीन भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button