तो इसलिए इस सिंगर ने सनी पर COMMENT करते हुए कहा- लोगों को बंद कर लेनी चाहिए अपनी आँखें

उदयपुर.प्लेबैक सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य ने सुप्रीम कोर्ट के पटाखों पर लगाए गए बैन पर कहा है कि सुप्रीम कोर्ट इस तरह के निर्णय क्यों दे रहा है, समझ नहीं आ रहा। सुप्रीम कोर्ट का काम यह नहीं है। कल को सुप्रीम कोर्ट कह देगा- सात फेरे मत लो या अंतिम संस्कार मत करो तो क्या वो भी बंद कर देंगे लोग। उन्होंने कहा कि यह हिंदुओं का देश है। जो इस देश से प्यार करता है, मैं उससे प्यार करता हूं। अभिजीत ने सनी लियोन पर भी विवादित बयान दिया है।
तो इसलिए इस सिंगर ने सनी पर COMMENT करते हुए कहा- लोगों को बंद कर लेनी चाहिए अपनी आँखें
सुप्रीम कोर्ट को अन्य कोई मसला नजर क्यों नहीं आता है। मुझ पर इस तरह के निर्णयों का कोई फर्क नहीं पड़ता है। अभिजीत ने कहा कि वे दीपावली पर खुलकर दिल्ली में पटाखे जलाएंगे। शुक्रवार को नगर निगम के दीपावली मेले में सिंगर नाइट के लिए आए अभिजीत ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान सुप्रीम कोर्ट के पटाखे नहीं छोड़ने के निर्णय को गलत बताया।

दुनिया की सबसे बड़ी पोर्नस्टार को टीवी पर क्यों देखते हो

अभिजीत ने एक बार फिर सनी लियोन पर विवादित बयान देते हुए कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी जो पोर्न स्टार है वह भारतीय फिल्मों में आ रही है और जनता उसे टीवी पर देखती है। लोगों को देखना बंद कर देना चाहिए। वर्तमान में बन रहे फूहड़ गानों के लिए कहा कि आप लोग इस तरह के गाने सुनते हैं इसलिए ऐसे गाने बनते हैं। अभिजीत रियलिटी शो के भी खिलाफ नजर आए और कहा कि रियलिटी शो से वास्तविक कला सामने नहीं आ रही है।
तो इसलिए इस सिंगर ने सनी पर COMMENT करते हुए कहा- लोगों को बंद कर लेनी चाहिए अपनी आँखें

पहले गाने रिकॉर्ड होते थे, अब लैपटॉप पर भी बन जाते हैं

वर्तमान समय में गायकी को लेकर अभिजीत ने कहा कि जब वे गाते थे तब गाने रिकॉर्ड हुआ करते थे। अब गाने लैपटॉप से बन जाते हैं। अभिजीत ने कहा कि गानों को लेकर क्लास नहीं है, कोई भी गाने गा रहा है। अब गाना गाने के लिए आवाज की जरूरत नहीं है। वर्तमान सिंगरों पर भी चुटकियां लेते हुए अभिजीत ने कहा कि आज के गायकों के चलते हम महान बन रहे हैं, हमारा प्राइज बढ़ रहा है।

साउंड सिस्टम सही रहा तो अब तक का बेस्ट परफॉरमेंस होगा

अभिजीत ने अपने परफॉरमेंस को लेकर कहा कि अगर निगम का साउंड, संयोजन और ऑर्केस्ट्रा सही रहा तो दीपावली मेले का यह अबतक का सबसे बेस्ट परफॉरमेंस होगा। अभिजीत ने कहा कि वे तैयारी करके परफॉर्म करने आते हैं। साउंड सिस्टम सही रहा तो अगले साल सब बोलेंगे कि अभिजीत का शो अबतक का सबसे खास रहा है।
Back to top button