राजस्थान: खरीददारी के महायोग से बाजारों में धनवर्षा, छाई त्योहारी रौनक

जयपुर. बाजारों में सजावट शुरू होने के साथ रियल एस्टेट, ऑटो मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, ज्वैलरी व कपड़ा समेत सभी कारोबार चमकना शुरू हो गए हैं। इसके मद्देनजर सीजन छोटा होने के बावजूद धनतेरस तक कारोबार पीक पर पहुंचने की उम्मीद है। दरअसल, व्यापारियों ने भी ग्राहकों को बाजार तक लाने में कसर नहीं छोड़ी है। सस्ता फाइनेंस, डिस्काउंट, नई पीढ़ी के प्रोडक्ट और बेहतर सर्विस से इस सप्ताह बाजार में ग्राहकों का फुटफाल बढ़ा है।

फ्लैट : दाम चार साल में सबसे कम…
-विश एम्पायर ग्रुप के निदेशक विनय जोशी के मुताबिक अभी फ्लैट्स के दाम चार साल के निचले स्तर पर है। प्रॉपर्टी की कीमतों में अब ज्यादा कमी की संभावना भी नहीं है।
– मंगलम ग्रुप के चेयरमैन एन. के गुप्ता के मुताबिक प्रॉपर्टी बाजार जितना गिरना था, गिर चुका है। इसके चलते फ्लैट्स की बुकिंग बढ़ रही है। इसलिए आने वाले दिनों में कीमतें बढ़ सकती है। ऐसे में अभी फ्लैट खरीदने का सही समय है।
-महिमा ग्रुप के एमडी धीरेंद्र मदान के अनुसार प्रॉपर्टी बाजार में नया निवेश शुरू हो गया। इसका मतलब है कि इस दिवाली नया मकान खरीदना सही फैसला हो सकता है।
– फ्लैट्स की कीमतें चार साल के निचले स्तर पर।
– अब बिना बिके फ्लैट्स 20 फीसदी ही बचे।
– कई प्रोजेक्ट में फुल फर्निश्ड फ्लैट, तुरंत हो सकते हैं शिफ्ट
– सरकारी योजनाओं के तहत। मिल रही है 2.67 लाख रुपए तक की सब्सिडी।
– अब बिना बिके फ्लैट्स 20 फीसदी ही बचे।
– कई प्रोजेक्ट में फुल फर्निश्ड फ्लैट, तुरंत हो सकते हैं शिफ्ट
– सरकारी योजनाओं के तहत। मिल रही है 2.67 लाख रुपए तक की सब्सिडी।
इलेक्ट्रॉनिक्स : खरीदारों के लिए कई स्कीम्स
धनतेरस पर डिलीवरी लेने के लिए ग्राहकों ने इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट्स की बुकिंग कराना शुरू कर दिया है। इस सप्ताह लगभग सभी इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम पर भीड़ देखने को मिल रही है। डीलर्स का कहना है कि धनतेरस पर खरीद के लिए लोग अभी से ही प्रोडक्ट फाइनल कर रहे हैं। उधर, कंपनियों ने भी त्योहारी सीजन के लिए प्रीमियम क्वालिटी के प्रोडक्ट्स की नई रेंज के साथ मुफ्त उपहार तथा बड़े डिस्काउंट की पेशकश की है। इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबार में 40 फीसदी वृद्धि का अनुमान है। इलेक्ट्रो प्लाजा के सीईओ संजीव सुरोलिया के मुताबिक रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन, एलईडी व गीजर जैसे उत्पादों को अपग्रेड करने का यह सही वक्त है। इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियां आकर्षक स्कीम दे रही है। जीरो फाइनेंस पर आसान किस्तों में इलेक्ट्रॉनिक्स की खरीद की जा सकती है। अन्य ऑफर के तहत सोने-चांदी के सिक्के, लक्की ड्रा में ईनाम जीतने का मौका, विदेश टूर तथा 100 फीसदी तक कैश बैक का ऑफर है।
– पुरानी कीमत में नई तकनीक के अपग्रेड प्रोडक्ट।
– जीरो फीसदी ब्याज पर आसान किस्तों की सुविधा।
– लक्की ड्रा के जरिए कार तक जीतने का मौका।
– कई स्कीमों में प्रोडक्ट खरीद पर सोने-चांदी के सिक्के।
– 100% तक कैश बैक ऑफर।
– जीरो फीसदी ब्याज पर आसान किस्तों की सुविधा।
– लक्की ड्रा के जरिए कार तक जीतने का मौका।
– कई स्कीमों में प्रोडक्ट खरीद पर सोने-चांदी के सिक्के।
– 100% तक कैश बैक ऑफर।
फ्लैट हो ज्वैलरी, टीवी-फ्रिज या कार…इस दिवाली सबकुछ सस्ता
ज्वैलरी : खरीदारों ने किया बाजार का रुख
50,000 रुपए से अधिक की ज्वैलरी व सोना-चांदी खरीदने के लिए पैन नंबर देने समेत केवाईसी अनिवार्यता समाप्त होने से इस सप्ताह ज्वैलरी बाजार की रौनक लौटी है। धनतेरस को ज्वैलरी कारोबार पीक पर पहुंचने की उम्मीद है। पिछले साल धनतेरस पर ज्वैलरी की बिक्री 25 फीसदी बढ़ी थी। सर्राफा ट्रेडर्स कमेटी, जयपुर के अध्यक्ष कैलाश मित्तल के मुताबिक ज्वैलर्स मेकिंग चार्ज में 50% तक डिस्काउंट दे रहे हैं। जय कल्याण ज्वैलर्स के निदेशक प्रशांत शर्मा का कहना है कि विभिन्न संगठनों ने सोने-चांदी के सिक्कों, बर्तनों व मूर्तियों की मेकिंग चार्ज कम रखा है।
– ज्वैलरी खरीदारी के लिए मनी लॉन्ड्रिंग कानून जल्द तय हो सकती है नई सीमा।
– गहनों के मेकिंग चार्ज में 50% तक डिस्काउंट।
– सिक्के, बर्तन व मूर्तियां पिछले साल के मुकाबले सस्ते।
– भाव पिछले साल के मुकाबले हुए काफी कम।
– गहनों के मेकिंग चार्ज में 50% तक डिस्काउंट।
– सिक्के, बर्तन व मूर्तियां पिछले साल के मुकाबले सस्ते।
– भाव पिछले साल के मुकाबले हुए काफी कम।
ऑटो मोबाइल : बाजार में ऑफर्स की बौछार
ऑटो मोबाइल कंपनियों तथा डीलर्स ने व्हीकल खरीदारों पर ऑफर्स की बौछार कर दी है। ऑथोराइज्ड मोटर व्हीकल डीलर्स एसोसिएशन के महासचिव सांई गिरधर के मुताबिक अभी वाहन खरीदना फायदे का सौदा होगा। ऑटो कंपनियां विभिन्न ऑफर के साथ चार साल तक फ्री सर्विस की भी पेशकश कर रही है। अन्य कई आकर्षक ऑफर होने से वाहन खरीदना या अपग्रेड करना सस्ता पड़ रहा है। सरकारी बैंकों की ओर से ऑटो लोन भी कम ब्याज दर उपलब्ध है।
– वाहन खरीदने पर सोने-चांदी के सिक्के, सोने व हीरे की अंगूठी का उपहार।
– सरकारी बैंकों से कम यानी 7.99 फीसदी ब्याज पर फाइनेंस है उपलब्ध।
– बीमा व एसेसरीज मुफ्त, चार साल वाहन फ्री सर्विस की भी कंपनियों की पेशकश।
– सरकारी बैंकों से कम यानी 7.99 फीसदी ब्याज पर फाइनेंस है उपलब्ध।
– बीमा व एसेसरीज मुफ्त, चार साल वाहन फ्री सर्विस की भी कंपनियों की पेशकश।





