CM योगी 6 महीनों के कार्यकाल में बने BJP का बड़ा चुनावी चेहरा

लखनऊ.योगी यूपी के मुख्यमंत्री बनने के 6 माह के अंदर ही बीजेपी के तीसरे सबसे बड़े चुनावी फेस बन गए हैं। उन्होंने कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों, केंद्रीय मंत्रियों और नेताओं को पीछे छोड़ दिया है। योगी ने शुक्रवार को वलसाड में रोड शो किया। वह गुजरात में मोदी और शाह के बाद रोड शो करने वाले पहले नेता हैं। इससे पहले वह केरल में भी पार्टी की जनरक्षा यात्रा में शाह के बाद बतौर नंबर दो नेता शामिल हुए थे। योगी मध्यप्रदेश में नर्मदा बचाओ यात्रा में भी शामिल हो चुके हैं। योगी दो दिवसीय गुजरात दौरे पर 8 से 10 जनसभाएं और रोड शो करेंगे। शनिवार को वह सूरत और भुज में रहेंगे।CM योगी 6 महीनों के कार्यकाल में बने BJP का बड़ा चुनावी चेहरा

मोदी के बाद सबसे बड़े हिंदू फेस

– यूपी चुनाव के बाद योगी हिमाचल और गुजरात में पहली बार बतौर स्टार कैंपेनर उतरेंगे। योगी से पहले मोदी भाजपा के सबसे बड़े हिंदुत्व फेस माने जाते रहे हैं। 
– वह जब गुजरात के सीएम थे तो पार्टी के स्टार कैंपेनरों में उनका नाम सबसे ऊपर होता था। अब मोदी की छवि विकासवादी नेता की है। ऐसे में पार्टी हिंदुत्व फेस के लिए योगी को सबसे फिट मान रही है।

योगी का हिंदुत्व मॉडल

– यूपी में योगी की छवि कट्टर हिंदू नेता की रही है। यूपी चुनाव में उन्होंने 200 चुनावी सभाएं की थीं। 
– अब सीएम बनने के बाद भी योगी अपने ‘हिंदुत्व मॉडल’ को आगे बढ़ा रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अयोध्या के सरयू तट पर भगवान राम की 100 मीटर की मूर्ति और दीपावली महोत्सव मनाने की घोषणा की थी।

25 सीटों पर उत्तर भारतीयों का असर

– बीजेपी योगी के जरिए गुजरात में उत्तर भारतीय वोटर्स को साधना चाहती है। राज्य में 25 सीटें ऐसी हैं, जहां उत्तर भारतीय हार-जीत में निर्णायक की भूमिका निभाते हैं। खासकर, सूरत, अहमदाबाद क्षेत्र में। 
– सबसे ज्यादा उ. भारतीय सूरत और दक्षिण गुजरात में रहते हैं, यहां इनका वोट शेयर 7 से 10 फीसदी है। सूरत में करीब 45 लाख है, इसमें 26% उ. भारतीय हैं।

योगी के बाद गुजरात पहुंचेंगी सुषमा, राजनाथ सिंह और शिवराज सिंह

– गुजरात में प्रचार का मोर्चा भाजपा शासित राज्यों के 14 मुख्यमंत्री संभालेंगे। इनमें योगी पहले नंबर पर हैं। 14 अक्टूबर को सुषमा स्वराज अहमदाबाद में रहेंगी। शिवराज सिंह चौहान, राजनाथ, जेटली, गोयल गुजरात जाएंगे।

15 साल बाद फिर गुजरात में एक ही पार्टी के 14 मुख्यमंत्री करेंगे प्रचार 
– गुजरात 2017 चुनाव की स्थिति ठीक 2002 चुनाव जैसी हो गई है। तब 14 राज्यों में कांग्रेस की सरकार थी। कांग्रेस के सभी 14 सीएम ने यहां प्रचार किया था। अब 15 साल बाद राज्य में भाजपा के 14 सीएम प्रचार करेंगे।

इसे भी देखें:- हनीप्रीत ने किया बड़ा खुलासा, जेल से राम रहीम को भगाकर विदेश ले जानें की तैयारी…

योगी ने गुजरात में साधा राहुल पर निशाना

– गुजरात के दो दिन के दौर पर योगी ने पहले दिन (शुक्रवार) वलसाड में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा- ”राहुल गांधी तो अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी तक का विकास नहीं कर पाए।” 
– ”केंद्र में 10 साल सरकार होने के बाद भी राहुल अमेठी में कलेक्ट्रेट की बिल्डिंग नहीं बना पाए। भाजपा सरकार बनी तो हमने अमेठी में जिला मुख्यालय के लिए 21 करोड़ रुपए आवंटित किए। देश में विकास मोदी की ही अगुआई में हो रहा है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button