शिवसेना ने BJP पर बोला जमकर हमला, कहा- BJP देख रही थी कांग्रेस मुक्त होने का सपना

महाराष्ट्र की नांदेड़ महानगर पालिका में कांग्रेस की जीत पर शिवसेना ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला है. सामना में शिवसेना ने लिखा है कि पूरे देश में कांग्रेस मुक्त भारत का सामना देखने वाली हमारी मित्र पार्टी बीजेपी नांदेड़ में अशोक चव्हाण से हार गई.

शिवसेना ने BJP पर बोला जमकर हमला, कहा- BJP देख रही थी कांग्रेस मुक्त होने का सपना

लेख में लिखा गया है कि बीजेपी के लिए यह जरूर धक्कादायक होगा. देश में बीजेपी हार सकती है, यह बात नांदेड़ के चुनाव से साफ होती है. यह कहना गलत नहीं होगा कि इस नतीजों से कांग्रेस में जान आएगी. शिवसेना ने कहा कि जिस तरह दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने बीजेपी को हराया था, उसके सामने नांदेड़ में कांग्रेस की जीत बीजेपी के लिए धोबीपछाड़ है. पहले लातूर में और अब यहां बीजेपी के तमाम दावों के बावजूद उन्हें हार झेलनी पड़ी है.

इसे भी देखें:- रिमांड ख़त्म होने के बाद आज एक बार फिर कोर्ट में पेश होगी हनीप्रीत, हो सकते हैं ये बड़े अहम खुलासे

शिवसेना ने तंज कसते हुए कहा कि लातूर में तो नतीजों से पहले ही पटाखों से गोदाम को भर लिया गया था, ये भी फैसला हो गया था कि महापौर कौन बनेगा. लेकिन सपना टूट गया. गौरतलब है कि 81 सीटों पर 11 अक्टूबर (बुधवार) को हुए मतदान में करीब 60 फीसदी लोगों ने मतदान किया था. 81 में से कांग्रेस पार्टी को 69 सीटों पर, बीजेपी को 6, शिवसेना को 1 और निर्दलीय को 1 सीट पर जीत मिली है.

Back to top button