Airtel का स्मार्टफोन खरीदने से पहले जरुर जान लें ये महतवपूर्ण शर्तें

जियो फोन की टक्कर में एयरटेल ने 1,399 रुपये वाले 4जी स्मार्टफोन के लिए घरेलू मोबाइल निर्माता कंपनी ने कार्बन से पार्टनरशिप की है। इसके तहत ग्राहकों को Karbonn A40 Indian फोन दिया जाएगा। फोन के साथ कंपनी ने 169 रुपये का प्लान पेश किया है। इस प्लान में 28 दिनों की वैधता के साथ 14 जीबी 4जी डाटा (रोज 500 एमबी) और सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग है।Airtel का स्मार्टफोन खरीदने से पहले जरुर जान लें ये महतवपूर्ण शर्तें

Karbonn A40 Indian की स्पेसिफिकेशन

इस फोन में  4 इंच की फुल टच डिस्प्ले, डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड नूगट 7.0, 1.3 GhZ का प्रोसेसर, 1400mah की बैटरी,  1 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज है जिसे 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में 2 MP का रियर और 0.3 MP का फ्रंट कैमरा है।

ये भी पढ़ेंः #Jio दिवाली धमाका: अब बिलकुल फ्री में होगा जिओ का रिचार्ज, नही देने होंगे एक भी रूपये

इसके अलावा 4G/3G/2G/ VoLTE सपोर्ट के साथ Wi-Fi, Bluetooth, GPS जैस फीचर्स हैं। फोन में इस फोन में YouTube, WhatsApp और Facebook जैसे सभी पोपुलर ऐप चलेंगे। फोन के साथ 1 साल की वारंटी मिलेगी।

Karbonn A40 Indian  की असली कीमत

इस फोन की असली कीमत 3,499 रुपये है, लेकिन इस फोन को 1,399 रुपये की इफेक्टिव प्राइस पर बेचा जाएगा। कंपनी के ऑफर के तहत ग्राहकों को इस फोन को 2,899 रुपये में खरीदना होगा। उसके बाद अगले 36 महीनों तक यानी 3 साल तक 169 रुपये का रिचार्ज कराना होगा।

यानी कुल 6,084 रुपये का रिचार्ज। पहले 18 महीने रिचार्ज के बाद ग्राहकों को 500 रुपये का कैशबैक और 36 महीने बाद 1,000 रुपये का कैशबैक मिलेगा। इस तरह 1,500 रुपये का कैशबैक मिलेगा। यानी फोन की इफेक्टिव प्राइस 2899-1500=1399 रु. होगी।

Karbonn A40 Indian के साथ एयरटेल की शर्तें

ये भी पढ़े: आप नहीं जानते होंगे ये बात…तो जान जाईये अब, दो भाषाओं के ज्ञान से तेज होता है दिमाग

  • यह ऑफर सिर्फ नए और मौजूदा प्री-पेड ग्राहकों के लिए है।
  • ग्राहकों को कैशबैक उनके एयरटेल पेमेंट बैंक में मिलेगा।
  • कैश बैक 500 रु. और 1,000 रुपये करके दो बार में मिलेगा।
  • कैशबैक के लिए ग्राहकों को फोन वापस करने की जरूरत नहीं है।
  • 500 रु. कैशबैक तभी मिलेगा जब 18 महीने में कम-से-कम 3,000 रु. या इससे ज्यादा का रिचार्ज कराया गया हो।
  • वहीं 1,000 रु. कैशबैक के लिए अगले 18 महीने में भी कम-से-कम 3 हजार रु. का रिचार्ज करना होगा।
  • फोन के पहले स्लॉट में एयरटेल का सिम लॉक्ड मिलेगा।
 
Back to top button