हरियाणा के कैसिनो पर रेड: 4 महिलायों सहित 43 अरेस्ट, बरामद हुए हथियार और…

गुड़गांव। गुड़गांव में पुलिस ने एक कैसिनो पर छापा मारकर यहां से 43 लोगों काे अरेस्ट किया है। इनमें 4 महिलाएं भी शामिल बताई जा रही हैं। मामला साउथ सिटी का है। आरोपियों से कुल 22 लाख 44 हजार 420 रुपए भारतीय मुद्रा, 4 अमेरिकी डालर, 1 पिस्टल, 4 कारतूस, 48 बोतल बीयर की, नोट गिनने की मशीन, 210 टोकन, 4 पैकेट ताश, तीन लैपटॉप व एक टेबल गेम चकरी सहित बरामद की गई हैं। हरियाणा के कैसिनो पर रेड: 4 महिलायों सहित 43 अरेस्ट, बरामद हुए हथियार और...

एक लड़की चकरी चला रही थी, 3 परोस रही थी शराब…

– पुलिस के अनुसार इस बारे में लंबे समय से शिकायतें मिलती रही हैं, वहीं बुधवार शाम को फिर थाना सेक्टर-40 प्रभारी सुधीर को एक गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि साउथ सिटी-1 के मकान नंबर 158 K-Block में अवैध तरीके से जुआ चल रहा है।
– क्राइम ब्रांच के विभिन्न टीमों, पीसीआर की राइडर्स टीमों की मदद से की गई रेड के दौरान कुल 43 आरोपियों का काबू किया गया, जिनमें 4 महिला आरोपी भी शामिल हैं।

फर्जी ग्राहक के जरिए की गई रेड तो मिले ऐसे हालात

– पुलिस अधिकारी का कहना है कि उन्होंने अपनी टीम को तैयार करने के अलावा स्टाफ के एक मेंबर को फर्जी ग्राहक बनाकर साउथ सिटी स्थित संबंधित कैसिनो में भेजा था।
– जब पुलिस पार्टियां वहां पहुंची तो कमरा नंबर 302 व 303 और एक बिना नम्बर का कमरा में चकरी के द्वारा टेबल पर प्रिंटिड नम्बरों पर जुआ दांव लगाए जा रहे थे। एक लड़की चकरी चला रही थी और तीन लड़कियां शराब परोस रही थी।

इसे भी देखें:- इस दिवाली CM योगी राज्य कर्मचारियों को देने वाले हैं ये बड़ा तोहफा, मिलेगा…

ये हुई बरामदगी

– पुलिस टीमों को देखते ही वहां मौजूद लोग टेबल छोड़ भाग खड़े हुए और उनकी गोटियां फर्श पर बिखरी नजर आई। हालांकि पुलिस ने काफी लोगों को मौके पर ही धर-दबोचा।
– आरोपियों से कुल 22 लाख 44 हजार 420 रुपए भारतीय मुद्रा, 4 अमेरिकी डालर, 1 पिस्टल, 4 कारतूस, 48 बोतल बीयर की, नोट गिनने की मशीन, 210 टोकन, 4 पैकेट ताश, तीन लैपटॉप व एक टेबल गेम चकरी सहित बरामद की गई हैं।
Back to top button