कभी फेल नहीं होगी ‘HDFC बैंक’, RBI ने बताई ये खाश वजह

नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक ने एचडीएफसी को उन बैंकों की सूची में शामिल किया था जो फेल नहीं हो सकते हैं। इस सूची में शामिल होने वाले अन्य बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और आईसीआईसीआई हैं। जिन बैंकों की संपत्ति वार्षिक सकल घरेलू उत्पाद के 2 फीसद से अधिक होती है, उन्हें इसमें वर्गीकृत किया जाता है।कभी नहीं फेल नहीं होगी 'HDFC बैंक', RBI ने बताई ये खाश वजह

इस बीच, ब्लूमबर्ग क्विंट ने सूचना दी है कि एचडीएफसी बैंक बैलेंस शीट आकार और बाजार पूंजीकरण के मामले में पिछले दो सालों में आईसीआईसीआई से आगे निकल चुका है। आरबीआई ने एचडीएफसी बैंक को डोमेस्टिक सिस्टेमिकली इंपॉर्टेंट बैंक्स (D-SIB) के रूप में मान्यता दी है।

आरबीआई ने एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को D-SIB क्लासिफिकेशन के बकेट-1 में रखा है। वहीं, एसबीआई को बकेट-3 में रखा गया है क्योंकि वह एचडीएफसी या आईसीआईसीआई बैंक से कहीं बड़ा है। आरबीआई ने साल 2015 में D-SIB की सूची जारी की थी।

ये भी पढ़े: क्या आप जानते हैं… KBC में ‘BIG B’ के COMPUTER में कौन-कौन सी दिखती है डिटेल, हुआ खुलासा

D-SIB के तहत जिन बैंकों को वर्गीकृत किया जाता है, उन्हें अपनी कोर कैपिटल का एक अतिरिक्त प्रतिशत रिजर्व रखना होता है, जिसे D-SIB सरचार्ज के रूप में जाना जाता है। एचडीएफसी बैंक के लिए यह कोर कैपिटल का 0.15 फीसद है। यह एक अप्रैल 2018 से प्रभावी होगा।

Back to top button