मरने के बाद महारानी का आया था लाखों का फोन बिल, बेटी CM तो दूसरी मंत्री
नई दिल्ली. ग्वालियर राजघराने की राजमाता विजयाराजे सिंधिया का 12 अक्टूबर को जन्मदिन है। विजयराजे सिंधिया का जन्म 12 अक्टूबर 1991 को मध्यप्रदेश के सागर के राणा परिवार में हुआ था। उनके पिता महेन्द्र सिंह ठाकुर जालौन जिले के डिप्टी कलेक्टर थे। उनकी मां उन्हें प्यार से दिव्येश्वरी बुलाती थी।

मरने के बाद फोन का आया था लाखों का बिल…
– ये किस्सा महारानी के निधन के बाद से जुड़ा हुआ है। राजमाता का 2001 में निधन हो गया था। उनके मरने के बाद उनका टेलीफोन का बिल 6 लाख रूपए आया था।
– इस मामले में सिंधिया परिवार ने आर्बीट्रेटर के आदेश के खिलाफ कोर्ट में याचिका दर्ज की थी। जिसे खारिज कर दिया गया था।
– कोर्ट ने इस मामले में आर्बीट्रेटर के आदेश को सही माना था और 6 लाख की बकाया राशि चुकाने के आदेश दिए थे।
एक बेटी है सीएम तो दूसरी मंत्री
– विजयाराजे सिंधिया के पांच बच्चे थे। जिसमें एक बेटी वसुंधरा राजे वर्तमान में राजस्थान की सीएम हैं।
– वहीं दूसरी बेटी एमपी की उद्योग मंत्री है। वहीं उनकी बेटे माधवराव कांग्रेस में रेल मंत्री, मानव विकास मंत्री रहे थे।
– 2001 में उनकी हेलिकॉप्टर क्रेश होने की वजह से मौत हो गई थी।
– वहीं दूसरी बेटी एमपी की उद्योग मंत्री है। वहीं उनकी बेटे माधवराव कांग्रेस में रेल मंत्री, मानव विकास मंत्री रहे थे।
– 2001 में उनकी हेलिकॉप्टर क्रेश होने की वजह से मौत हो गई थी।
इसे भी देखें:- इस दिवाली CM योगी राज्य कर्मचारियों को देने वाले हैं ये बड़ा तोहफा, मिलेगा…
ग्वालियर के महाराजा से हुई थी शादी
– विजयाराजे की शादी महाराजा जीवाजी राव सिंधिया से 21 फरवरी 1941 को हुई थी।
– पति के निधन के बाद वे राजनीति में सक्रिय हुई। 1957 से 1951 तक आठ बार ग्वालियर और गुना से सासंद रहीं थी।





