शरीर के इन खास अंगों को साफ़ रखने के लिए नहीं करना चाहिए फैंसी ब्रांड का प्रयोग
आजकल बाजार के मायाजाल में सभी उलझ गये हैं। चाहे छोटी वस्तु हो या बड़ी सभी महंगे और फैंसी उत्पादों को खरीदने पर जोर देते हैं। महिलायें इस मामले में पुरुषों से आगे हैं। मेकअप के उत्पाद हों या फिर कपड़े, महिलायें ब्रांडेड सामान खरीदने पर जोर देती है। बात अगर हाईजीन की हो तो इस मामले में भी वे पीछे नहीं रहती और फैंसी उत्पादों का ही प्रयोग करती हैं। लेकिन महिलाओं को उनके गुप्तांगों की सफाई के लिए फैंसी उत्पादों का प्रयोग सही नहीं है|

गरम पानी का प्रयोग करें
महिलाओं को अपने योनि की सफाई के लिए केवल गर्म पानी का प्रयोग करना चाहिए। केवल गर्म पानी से वजाइना अच्छे से साफ हो जाता है और संक्रमण नहीं होता। ध्यान रखें पानी बहुत अधिक गर्म न हो नहीं तो त्वचा जल सकती है।
परफ्यूम का प्रयोग न करें
कभी-कभी सफाई न रखने और अंत: वस्त्रों का सही चुनाव न कर पाने के कारण वजाइना के आसपास पसीना हो जाता है। जिसके कारण बदबू भी आ सकती है। इसे दूर करने के लिए भूलकर भी परफ्यूम या फिर टेल्कम पाउडर का प्रयोग न करें।





