– राहुल जिस राज्य में जाते हैं, वहां मोदी और शाह पूरी टीम लेकर पहुंच जाते हैं।
– मोदी या शाह जहां जाते हैं, बाद में वहां राहुल जाकर काउंटर करते हैं। हालांकि, इस वार में राहुल अकेले पड़ते नजर आ रहे हैं। क्योंकि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी काफी समय से बीमार चल रही हैं। वहीं, बीचेपी में मोदी, शाह के अलावा दर्जन भर से ज्यादा नेता हैं।
– यूपी समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव के बाद पिछले 5 महीने में 9 राज्यों में राहुल और मोदी-शाह की जोड़ी के बीच मुकाबला हुआ है। – इनमें 5 राज्यों में पहले राहुल ने बीजेपी पर हमला बोला, फिर मोदी या शाह ने उसी राज्य में जाकर कांग्रेस को जवाब दिया।
– इसी तरह 4 राज्यों में मोदी या शाह ने पहले कांग्रेस पर निशाना साधा। इसके बाद राहुल ने उसी राज्य से बीजेपी पर काउंटर अटैक किया।

वार-पलटवार: गुजरात-अमेठी के विकास के बीच मुकाबला
1. उत्तर प्रदेश:
– 5 अक्टूबर राहुल अमेठी आए।
– 10 अक्टूबर: शाह, योगी और स्मृति ने रैली की।
2. गुजरात:
– 25 सितंबर राहुल ने द्वारकाधीश से नवसृजन गुजरात यात्रा को हरी झंडी दिखाई थी।
– 1 अक्टूबर: शाह ने गुजरात गौरव यात्रा रवाना की।
– 7 अक्टूबर को मोदी द्वारकाधीश पहुंचे। 9 से राहुल फिर गुजरात में हैं।
3. हिमाचल:
– 6 अक्टूबर: मोदी ने रैली की।
– 7 अक्टूबर: राहुल ने हिमाचल में पहली रैली की।
4. कर्नाटक:
– 13 जून: राहुल कर्नाटक पहुंचे।
– 12 अगस्त: शाह ने 150 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा।
– 16 अगस्त: राहुल ने इंदिरा कैंटीन का शुभारंभ किया।
5. तेलंगाना:
– 23 मई: अमित शाह 3 दिन के दौरे पर तेलंगाना पहुंचे।
– 1 जून: राहुल ने संगरेड्डी में रैली को संबोधित किया।
6. राजस्थान:
– 19 जुलाई: बांसवाड़ा में राहुल गांधी ने किसान आक्रोश रैली की।
– 21 जुलाई: शाह 3 दिन के दौरे पर राजस्थान पहुंचे।
– 29 अगस्त: मोदी ने उदयपुर में रैली।
7. असम:
– 1 अगस्त: मोदी ने बाढ़ का जायजा लिया।
– 3 अगस्त: राहुल ने भी राज्य का दौरा किया।
8. मध्य प्रदेश:
– 8 जून: किसानों के समर्थन में राहुल मंदसौर पहुंचे थे।
19 अगस्त: शाह भोपाल में कार्यकर्ताओं से मिले।
9. छत्तीसगढ़:
9 जून: शाह ने 65 सीटें जीतने का लक्ष्य।
29 जुलाई: राहुल ने राज्य के बस्तर में रैली की।
इसलिए राहुल और अमेठी का घेराव कर रही है बीजेपी
– पॉलिटिकल एक्सपर्ट्स की मानें तो बीजेपी राहुल और कांग्रेस के खिलाफ मोर्चेबंदी के लिए अमेठी को फोकस में रखना चाहती है।
– दरअसल, राहुल गुजरात समेत बाकी राज्यों में मोदी के विकास पर हमले कर रहे हैं। इसलिए बीजेपी अमेठी के विकास पर सवाल उठा रही है।
– शाह, योगी ने मंगलवार को अमेठी में 12 योजनाओं को लॉन्च किया। वहीं, स्मृति 6 माह में 3 पर अमेठी जा चुकी हैं।
– अमेठी में अब तक हुए 15 आम चुनाव और उपचुनाव में से 13 बार कांग्रेस जीती है। 9 बार गांधी परिवार के लोग यहां चुने गए हैं।
– मई में राहुल ने संसद में अमेठी फूड पार्क का मुद्दा उठाया अगले ही दिन स्मृति यहां पहुंच गई।
अब मंदिर नहीं, अयोध्या है मुद्दा
– अयोध्या में भगवान राम मंदिर बनने का मामला अभी सुप्रीम कोर्ट में लंबित है। इसीलिए बीजेपी और योगी सरकार कुछ समय से राम मंदिर के बजाय अयोध्या के विकास और परंपराओं पर फोकस कर रही है। – सरकार यहां राम की 100 मीटर ऊंची मूर्ति सरयू नदी के किनारे बनवाएगी।
– सरकार ने शहर के विकास के लिए ‘नव्य अयोध्या’ प्लान तैयार किया है। एनजीटी से मंजूरी मिलने के बाद मूर्ति बनवाने का काम शुरू होगा। – राज्य पर्यटन विभाग ने प्रेजेंटेशन तैयार किया है। सरकार ने 195 करोड़ रु. की डीपीआर पर्यटन मंत्रालय को भेजी है।
– मंत्रालय की ओर से राज्य सरकार को 133.70 करोड़ रु. मिल भी गए हैं।
– 18 को छोटी दीपावली पर राम की पौड़ी पर 1.71 लाख दीप जलाए जाएंगे।
– सरयू नदी पर राज्यपाल और सीएम आरती करेंगे। लेजर शो भी होगा।