सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा फोटो,5 हजार से अधिक बार ट्वीट, जानें इसके पीछे की कहानी

बेंगलुरु. एक बाइक सवार पति-पत्नी और पांच बच्चों की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें एक पुलिसवाला उनके हाथ जोड़ता हुआ नजर आ रहा है। इस फोटो को कर्नाटक कैडर के आईपीएस अफसर अभिषेक गोयल ने ट्वीट किया था। बताया जा रहा है कि यह तस्वीर आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले की है। 5 हजार से अधिक बार रीट्वीट…
– बेंगलुरु पूर्व के डीसीपी अभिषेक गोयल ने ट्वीट में लिखा कि, ‘यह (पुलिसकर्मी) और क्या कर सकते हैं ? हमारे पास हमेशा एक ही विकल्प होता है…हमेशा सुरक्षित विकल्प को चुनें।’

– ट्वीट होने के कुछ घंटों में ही इस तस्वीर को 5 हजार से अधिक बार रीट्वीट किया किया जा चुका है। वहीं, 7 हजार से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं। 

– इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि बाइक पर बच्चों और महिला समेत 5 लोग सवार हैं। जिनमें से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना है।
– दरअसल, बाइक को ड्राइव करने वाला शख्स का नाम हनुमंथ रायडू है, जो अपने परिवार के साथ निकला था।
– दरअसल, बाइक को ड्राइव करने वाला शख्स का नाम हनुमंथ रायडू है, जो अपने परिवार के साथ निकला था।

– उसने अपने दो बेटों को बाइक के फ्यूल टैंक पर बैठा लिया था, जो करीब-करीब हैंडल में फंसे हुए थे। वहीं, पीछे एक रिश्तेदार महिला समेत अपनी पत्नी को बैठा रखा था।
– इसी दौरान पुलिसकर्मी बी. शुभ कुमार ने उनको रोकते हुए हनुमंथ रायडू के सामने हाथ जोड़ लिए।

– शुभ कुमार का कहना था कि एक बाइक पर फंसकर बैठे हुए 5 लोगों को देखकर मैं कुछ कर न सका। इसलिए मैंने हाथ जोड़कर हनुमंथ रायडू से कहा कि कम से कम अपने परिवार की सुरक्षा के प्रति गंभीर हो जाए।

– बताया जा रहा है कि वो कई बार इसी तरह ट्रैफिक रूल्स को तोड़कर यात्रा करते पुलिस को मिल चुका है।










