अभी-अभी: फर्जी आधार कार्ड मामले में खुलासा, लुटेरी दुल्हनों में तीन सगी बहनें

इंदौर .फर्जी आधार कार्ड बनाकर शादी करवाने और फिर शादी के बाद लूट करने के गिरोह में 10 से ज्यादा लड़कियों की जानकारी सामने आई है। इनमें तो तीन सगी बहनें शामिल हैं। जो दुल्हन बनती थीं। सोमवार को क्राइम ब्रांच ने राऊ पुलिस के साथ मिलकर फोटो कॉपी की दुकान पर छापा मारा था। यहां से दुकान संचालक अमन उर्फ गोलू पिता संजय चौरसिया को गिरफ्तार किया था।अभी-अभी: फर्जी आधार कार्ड मामले में खुलासा, लुटेरी दुल्हनों में तीन सगी बहनें
– उसकी निशानदेही पर उसके साथी राकेश पिता कपूरचंद भार्गव को पकड़ा था। इससे लुटेरी दुल्हन गिरोह का पता चला।
– मंगलवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने अमन को जेल भेज दिया। वहीं राकेश का दो दिन का पुलिस रिमांड दिया। 

ये भी पढ़े: राहुल की 5 कमजोरियों पर फोकस करके BJP ने बनाया 2019 का प्लान

– एएसपी क्राइम ब्रांच अमरेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि राकेश ने पूछताछ में 10 लड़कियों के शामिल होने की बात कही है।

– इनमें गौरी नगर की रहने वाली तीन बहनें सपना, सोनाली व संगीता के नाम का खुलासा किया है।
– राऊ टीआई नलिन बुधोलिया ने बताया राकेश से पूछताछ में पता चला उसके खिलाफ उज्जैन में धोखाधड़ी का केस दर्ज है।
– वहां एक युवती का मामा बनकर गया था। उसका गिरोह मक्सी, सूरत में भी शादी के बाद लूट की वारदात कर चुके हैं।
Back to top button