अगर आपकी हथेली में है ये उभरा हुआ हिस्सा, तो जल्द बनेंगे मालामाल

हर किसी की चाहत होती है कि उसे ज्यादा से ज्‍यादा सरकारी लाभ मिले। किसी कि ये चाहत पूरी हो जाती है तो अधिकतर लोगों की ये इच्छा अधूरी ही रह जाती है। दरअसल इसके पीछे व्यक्ति की हथेली भी जिम्मेदार होती है। जहां सरकारी लाभ योग बनता है।अगर आपकी हथेली में है ये उभरा हुआ हिस्सा, तो जल्द बनेंगे मालामाल

समुद्रशास्त्र में बताया गया है कि जिनकी हथेली में सूर्य पर्वत उभरा हुआ होता है और उस पर बिना किसी कट के सीधी रेखा आती है। इससे सूर्य मजबूत होता है। सूर्य सरकार का कारक ग्रह है। इससे सरकारी क्षेत्र से धन का लाभ होता है।
 
ऐसे लोगों को सरकारी नौकरी मिलने की भी अच्छी संभावना रहती है। सूर्य पर्वत अनामिका उंगली की जड़ में स्थित होता हो। गुरू को भी सरकारी क्षेत्र से लाभ दिलाने वाला ग्रह माना जाता है। गुरु पर्वत पर सूर्य पर्वत से चलकर कोई रेखा आ रही है तो इसका अर्थ है कि व्यक्ति सरकारी क्षेत्र में उच्च पद प्राप्त कर सकता है।

ये भी पढ़े: #KBC 9: birth day से पहले अमिताभ बच्चन ने किया ये चौकने वाला बड़ा खुलासा

ये राजनेता या कुशल सलाहकार होंगे। ऐसा व्यक्ति सरकार से मान-सम्मान एवं धन प्राप्त करता है। गुरु पर्वत पर कई सीधी रेखाओं का होना और गुरु पर्वत का उभरा होना भी सरकारी धन से लाभ को दर्शाता है। 
वहीं जिनकी हथेली में गुरु पर्वत ज्यादा उभरा हुआ होता है वह अहंकारी होते हैं। हथेली पर उभरे हुए गुरु पर्वत वाले व्यक्तियों में बुद्घि और ज्ञान का अभिमान होता है। गुरु पर्वत हथेली में तर्जनी उंगली के नीचे होता है।
 
Back to top button