खरबूजे के बीज के ये हैं रामबाण फायदे

-
पानी से भरपूर खरबूजे के लाभ तो सभी जानते होंगे, लेकिन शायद ही किसी को इसके अंदर मौजुद बीजों के फायदों के बारे में पता हो. खरबूजे के बीज को मेवे के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है. खासतौर से मिठाईयों में इसका प्रयोग बहुत किया जाता है. इससे मिठाई का टेस्ट बढ़ जाता है.
-

कई लोग इसके बीज को सुखाकर भी खाते हैं. खरबूजे का बीज जितना स्वादिष्ट लगता है, यह उतना ही सेहत से भी भरपूर है.
-

खरबूजे के बीज खाने से क्या-क्या लाभ होता है जानिये : खरबूजे के बीज में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है, जो दिल से जुड़ी बीमारियों को दूर रखने में मदद करता है.
-

खरबूजे के बीज में अधिक मात्रा में विटामिन ए, सी और ई पाया जाता है. विटामिन ए होने के कारण यह आंखों के लिए बहुत फायदेमंद होता है.
-

खरबूजे के बीज में ऐसे मिनरल्स होते हैं, जो पेट की एसीडिटी को खत्म करने के साथ पाचन प्रक्रिया दुरुस्त रहते हैं.
-

टाइप-2 डायबिटीज में खरबूजे का बीज बहुत लाभकारी होता है. नियमित रूप से इसे खाने पर डायबिटीज नियंत्रित होता है और जिसे डायबिटीज नहीं है उसे डायबिटीज होने का खतरा नहीं होता.
-

खरबूजे के बीज में 3.6 फीसदी प्रोटीन होता है. इसलिए इसे खाने से प्रोटीन की कमी को दूर किया जा सकता है. मांसपेशियों के निर्माण में प्रोटीन की आवश्यकता होती है.
-

सोडियम की मात्रा खरबूजे के बीज में बहुत ही कम होती है. इसके साथ ही यह फैट और कॉलेस्ट्रॉल से मुक्त होता है, जिस कारण यह वजन कम करने भी कारगार है.





