नोएडा में आधी रात को दो सगे भाइयों की चाकू गोदकर हत्या, लोगों ने किया चक्का जाम

नोएडा के सेक्टर 49 के बरौला गांव में सोमवार रात दो सगे भाइयों की चाकू गोदकर हत्या कर दी गयी। मिली जानकारी के अनुसार दोनों का शव पास के नाले में पड़ा था। सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनों को अस्पताल भेजा जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद लोगों ने आधी रात को चौराहे पर दोनो भाइयों की डेडबॉडी रखकर प्रदर्शन किया।
इसे भी पढ़े: गन की प्वाइंट पर पति और दुधमुंहे बच्चे के सामने महिला से गैंगरेप, देखे विडियो
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उमेश (22) और योगेश (23) बरौला में अपने परिवार के साथ रहते थे। वहीं 15 दिन पहले कुछ लड़कों से इनका विवाद हो गया था।
पुलिस जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा हुआ है। हालांकि, अभी कुछ भी साफ नहीं हो सका है।