व्हाट्सएप में ग्रुप चैटिंग करते समय हमेशा बरतें ये सावधानियां

मल्टीमीडिया डेस्क। इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप का इस्तेमाल दुनियाभर के 1.3 बिलियन लोग करते हैं। आज के समय में आप व्हाट्सएप के जरिये अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और ऑफिस सहयोगियों से जुडें रहते हैं। आप में से ज्यादातर यूजर्स तो व्हाट्सएप के कई ग्रुप के मेंबर ही होंगे।Group chatting in Whatsapp

अगर आप इस ऐप के जरिये ग्रुप चैट करते हैं तो आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। अपनी इस खबर में हम आपको ऐसी ही कुछ बातों की जानकारी देने जा रहे हैं।

व्हाट्सएप ग्रुप चैट का नाम हो कुछ मजेदार –

अगर आप किसी व्हाट्सएप ग्रुप के मेंबर है तो कोशिश करें कि ग्रुप का नाम कुछ मजेदार रखा जाएं। ग्रुप का नाम बोरिंग या उबाऊ होने पर ग्रुप में शामिल लोगों को चैट करने में मजा नहीं आएगा।

टेक्सट की बजाय इमोजी का करें इस्तेमाल –

ग्रुप में अपनी बात को ज्यादा टेक्स्ट की बजाय इमोजी के जरिये कहने की कोशिश करें। इसके अलावा, आप चैट में मजेदार GIF का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे ग्रुप में हो रही चैट और मजेदार होगी।

ग्रुप से हटने से पहले दें जानकारी –

किसी भी व्हाट्सएप ग्रुप को छोड़ने या उससे एक्जिट होने से पहले ग्रुप मेंबर को इसकी जानकारी देनी चाहिए।

बिना परमिशन के न लें स्क्रीनशॉट –

ग्रुप में किसी भी तरह का स्क्रीनशॉट लेने से पहले ग्रुप के मेंबर से अनुमति लें।

मैसेज करते वक्त समय का रखें ध्यान –

व्हाट्सएप ग्रुप में आपके अलावा और भी कई लोग शामिल रहते है। ऐसे में ग्रुप में मैसेज करते समय का ध्यान रखना जरुरी होता है। खासकर उस समय जब बाकि यूजर्स अपने काम में व्यस्त हो।

सीधी बात नो बकवास –

ग्रुप में हमेशा कोशिश करें कि छोटी और प्वाइंट-टू-प्वाइंट बात करें। किसी के पास इतना वक्त नहीं होता है कि वह आपके लंबे मैसेज को समय निकाल कर पढ़े।

किसी खास को पर्सनल पर चैट –

अगर आप और आपका दोस्त एक ही ग्रुप में शामिल हैं और आपको उनसे बात करनी है तो उनके पर्सनल इनबॉक्स में जाकर चैट करें। ध्यान रहे कि, ग्रुप में आप दोनों के चैट से बाकी लोग परेशान हो सकते हैं।

Back to top button