अमेठी रैली में बोले सीएम योगी आदित्यनाथ, राहुल को अमेठी से नहीं…!

लखनऊ: बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह मंगलवार को एक दिन के दौरे पर कांग्रेस का गढ़ माने जाने वाले अमेठी पहुंचे हैं। उनके साथ सीएम योगी आदित्यनाथ, स्मृति ईरानी और मोहसिन रजा मौजूद हैं।
रैली में बोलते हुए सीएम योगी ने अमित शाह के जमकर कसीदे पढ़े। उन्होंने कहा कि अमित शाह यूपी में बीजेपी की जीत कर्ताधर्ता रहे। इनकी वजह से बीजेपी ने विरोधी पार्टियों को धूल चटा दी। कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए योगी ने कहा कि इसे हमेशा कांग्रेस का गढ़ माना गया लेकिन इसका विकास उस तरह नहीं हुआ जिसका ये जिला हकदार था। कहां दामाद जी ने किसानों की जमीन हड़प ली कहीं बेटे ने किसानों की जमीनों पर कब्जा किया।
राम मंदिर से पहले, अयोध्या में भगवान राम की विशाल मूर्ति बनवाएगी योगी सरकार
राहुल पर निशाना साधते हुए योगी ने कहा कि उन्हें अमेठी ने इटली से प्यार है। उन्होंने कहा कि यूपी में पहले बिचौलिए हावी थे लेकिन हमने इस प्रथा का खात्मा किया। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि बीजेपी को इस सीट से जिताइए और अमेठी के विकास में शामिल होइए।
योगी ने शाह के साथ-साथ ही मोदी सरकार की भी जमकर प्रशंसा की। केंद्र की योजनाएं गरीबों तक पहुंच रही हैं। गरीब किसानों का कर्जा माफ किया जा रहा है।भारत तेजी से विकास की तरफ बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने दुनिया को भारत की ताकत दिखलाई है। 2019 में भी बीजेपी की ही जीत होगी और विरोधी पार्टियां देखती रह जाएंगी।





