इन राशि की लड़की से भूलकर भी मत बोलना ये बात

हर राशि वालों की कुछ खूबियां और कुछ कमजोरियां होती हैं। जैसे मीन राशि (19 फरवरी – 20 मार्च) वाले बहुत संवेदनशील होते हैं। इन्हें बड़ी आसानी से मनाया जा सकता है।

राशि

इसी आधार पर हम कुछ ऐसी बातें तय कर सकते हैं, जिनका जिक्र मीन राशि वालों के आगे नहीं किया जाना चाहिए। पढ़ें इसी बारे में –

– मीन राशि वालों को गिफ्ट देना पसंद है। ये बहुत दिल के साथ कोई चीज चुनते हैंं और उपहार में देते हैं। स्वाभाविक रूप से यदि कोई कहेगा कि ‘ये भी कोई गिफ्ट है भला’ तो उन्हें बुरा लगेगा ही।

– ये भावनात्मक रूप से बहुत संवेदनशील होते हैं। जब कोई इस आधार पर ब्लैकमेल करता है तो इनका दिल टूट जाता है।

– किसी मीन राशि वाले से भूलकर भी यह मत कहना कि ‘थोड़ा वजन कम कर लो।’ इसका उन्हें बहुत बुरा लगेगा।

– इन्हें आर्ट से कुछ ज्यादा ही लगाव होता है। कहीं आर्ट गैलरी लगी हो तो ये जाना जरूर पसंद करते हैं और कोई इस काम में रोकटोक लगाए तो बहुत बुरा मान जाते हैं।

– मीन राशि की लड़कियों को अपने कपड़ों पर किसी तरह का कमेंट अच्छा नहीं लगता। चाहे वे अजीब तरह के कपड़े पहनें, लेकिन कोई इस तरफ ध्यान दिलाता है तो बुरा मान जाती हैं।

– ये बहुत धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। भूत-पिशाच और आत्मा में भी इनका विश्वास होता है और कोई उनकी इस सोच पर सवाल उठाता है तो भड़क जाते हैं। ये सपने देखते हैं और उनके सच होने में भी विश्वास रखते हैं।

– ये बेजुबान जानवरों से बहुत प्यार करते हैं। कोई उन्हें नुकसान पहुंचाए तो उनका दिल दुखता है। खासतौर पर मीन राशि वाली लड़कियां इस मामले में बहुत संवेदनशील होती हैं।

Back to top button