वीडियो: भालू ने की बाइक की सवारी और रेड लाइट पर दिखाई करतब

भालू की कलाबाजी

करतब

जी हां आपने इंसानो को तेज रफ्तार बाइक की सवारी करते तो देखा होगा लेक‍िन क्‍या जानवरों को ऐसा करते देखा है। शायद आपका जवाब नहीं होग‍ा लेक‍िन जानवर भी ऐसा करते हैं। बाइक की सवारी इतनी मजेदार जो होती है। हाल ही में सोशल मीडि‍या पर एक भालू का वीड‍ियो वायरल हो रहा है। इस वीड‍ियो में एक भालू आराम से बाइक की सवारी कर रहा है।

इसमें वह इंसानों की तरह लुत्फ उठाते द‍िखाई दे रहा है। खास बात तो यह है क‍ि जब रेड लाइट होने पर चौराहे पर यह बाइक रुकती है तो भालू अपनी कलाबाजी भी द‍िखाता है। यह म्‍यूजि‍क इंस्‍ट्रूमेंट लेकर तरह-तरह की धुनें नि‍कलता है।

लोग देखते रह जाते 

इस दौरान लोग बाइक सवारी कर रहे भालू के इस कारनामे को देखते ही रह जाते हैं। इतना ही नहीं लोगों ने उसका वीड‍ियो भी बनाया। यह वीड‍ियो रुस के वोल्गा की सड़कों का बताया जा रहा है। चर्चा है कि‍ यह भालू अक्‍सर ही इन सड़कों पर ऐसे ही मस्‍ती करता द‍िखाई देता है। वह ट्रैफ‍िक न‍ियमों के मुताबि‍क ही चलता है। खास बात तो यह है क‍ि यह जब भी सड़क से गुजरता है लोग रास्‍ता छोड़कर इसे पहले देखने लगते हैं।

Back to top button