क्या आप जानते हैं… 75% वृद्ध लोग टाइम पास करने के लिए ले रहे हैं स्मार्टफोन का सहारा: सर्वे

ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (एम्स) के सर्वे के मुताबिक दिल्ली में रहने वाले करीब 75 प्रतिशत वरिष्ठ नागरिक खुद को फिट और स्वस्थ रखने के लिए नए गैजेट्स और स्मार्टफोन्स का इस्तेमाल करना चाहते हैं।
क्या आप जानते हैं... 75% वृद्ध लोग टाइम पास करने के लिए ले रहे हैं स्मार्टफोन का सहारा: सर्वे
जरा चिकित्सा विभाग ने एम्स में आने वाले करीब 300 बुजुर्ग मरीजों पर अध्ययन किया है ताकि यह पता लगाया जा सके कि पुराने लोग अपनी सेहत में सुधार के लिए आधुनिक तकनीक का किस तरह इस्तेमाल करना चाहते हैं।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं के बारे में लोगों को जागरूक करने में एम हेल्थ का बड़ा योगदान है। सर्वे में शामिल के जरा चिकित्सा के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ प्रसून चटर्जी ने कहा, ‘यह स्टडी की शुरुआत है जिसमें पता चला है कि 90 फीसदी बुजुर्गों के पास खुद का मोबाइल है या फिर किसी दूसरे आदमी का फोन वे एक्सेस करते हैं। उन्होंने कहा आगे बताया कि 70% व्यक्तियों का एम हेल्थ सर्विस के प्रति रवैया पोजिटिव था। 
 
Back to top button