सावधान! अगर आपसे हुयी ये गलती, तो बंद हो जाएगी आपकी भी Jio फ्री कॉलिंग

सावधान… आपकी जियो सिम में फ्री कॉलिंग बंद हो सकती है. जी हां, आपने सही पढ़ा. अगर आप जियो सिम का इस्मेमाल कर रहे हैं तो ये खबर आपके बहुत काम की है. जियो की ओर से कहा जा रहा है कि उनके पास यूजर्स की फ्री कॉलिंग बंद करने का अधिकार है. ऐसे में अगर आप जियो सिम का इस्तेमाल करते है तो इसके इस्तेमाल के दौरान कुछ बातों का ख्याल रखें.

ये भी पढ़े: GST के विरोध में 9 अक्‍टूबर से हड़ताल, 13 अक्‍टूबर को बंद रहेंगे 54,000 पेट्रोल पंप!

जियो ने अपने पोस्टपेड और प्रीपेड यूजरों के लिए टर्म्स एंड कंडीशन के तहत इन बातों का उल्लेख कर चुका है. दरअसल कंपनी का कहना है कि जियो की फ्री कॉलिंग सर्विस केवल यूजरों के निजी इस्तेमाल के लिए है, लेकिन अगर इस सर्विस का कोई कॉमर्शियल या फिर गलत इस्तेमाल करता है तो कंपनी के पास उस सर्विस को तुरंत रोकने का अधिकार है.

जियो के मुताबिक फ्री कॉलिंग का इस्तेमाल अगर अनऑथराइज्ड टेलीमार्केटिंग या फिर कॉमर्शियल एक्टिविटी के लिए होता है तो कंपनी उस सर्विस को बंद कर सकती है, लेकिन जियो के मुताबिक कंपनी ने अब तक किसी की सर्विस को बंद नहीं किया है, लेकिन अगर जरूरत पड़ी तो नियमों के मुताबिक उसे बंद किया जा सकता है.

 
Back to top button