जेटली बोले- नोटबंदी, जीएसटी का इकोनॉमी पर पड़ा बेहतर असर


पूर्व गवर्नर रघुराम राजन को मिल सकता है अर्थशास्त्र नोबेल पुरस्कार, टॉप 6 में शामिल
अमेरिका यात्रा से पहले बर्कले इंडिया कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए जेटली ने कहा कि केंद्र सरकार के इन कदमों का जनता ने भी समर्थन किया है।
एक बार फिर से दिखेगी इकोनॉमी में ग्रोथ
जेटली ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि इकोनॉमी में एक बार फिर से ग्रोथ दिखेगी, क्योंकि हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि हमारी जनसंख्या ही ज्यादा नहीं है, बल्कि सबसे ज्यादा युवा आबादी है।
जेटली अमेरिका के कॉर्पोरेट लीडर्स से न्यूयॉर्क और बोस्टन में मुलाकात करेंगे। इसके बाद आईएमएफ और वर्ल्ड बैंक की वाशिंगटन में होने वाली सालाना बैठक में हिस्सा लेंगे। जेटली ने कहा कि युवा आबादी के साथ यह अवधारणा भी बन रही है कि उनकी जरूरतों को पूरा नहीं किया जा रहा। जेटली ने कहा कि इसकी वजह ये भी है कि वे अब अधिक से अधिक आकांक्षी हो रहे हैं।
इसलिए हमारे पास इसके लिए अधिक समय नहीं है। वित्त मंत्री ने कहा कि यदि अगले एक-दो दशक में भारत को उच्च आर्थिक समूह वाले देशों में शामिल होने की चुनौती पूरी करनी है, तो हमें अधिक तेज रफ्तार से बढ़ना होगा।





