अभी अभी: वडनगर में बोले पीएम मोदी-गांव आकर मिली नई ऊर्जा, अब पहले से ज्यादा मेहनत करूंगा


-मोदी ने कहा कि उनको अपने गांव आकर नई ऊर्जा मिली है और अब वह देश के लिए पहले से ज्यादा मेहनत करेंगे।-मोदी ने सेना के मुखिया रहे जनरल करियप्पा का जिक्र कर रहा कि जब वह अपने गांव गए थे तो उन्होंने कहा था मुझे बहुत स्वागत और सम्मान मिला, लाखों सिपाहियों ने मुझे सलाम किया, लेकिन अपने गांव और अपनों के बीच में सम्मान होता है तो उसका आनंद कुछ और होता है।
-मोदी ने एक बच्चे को पोलियो की दवा पिलाकर सघन मिशन इंद्रधनुष की शुरुआत की।
-सघन मिशन इंद्रधनुष के कार्यक्रम में स्वास्थय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि टीकाकरण का कार्यक्रम 190 जिलों में चलेगा, जिसमें शहरी और नॉर्थ ईस्ट के हिस्सों को भी कवर किया जाएगा। नड्डा ने आगे बताया कि स्वास्थय मंत्रालय के साथ-साथ एनजीओ की भी मदद ली जाएगी ताकि टीकाकरण युक्त भारत बनाया जा सके।
LIVE: अपने घर वडनगर पहुंचे पीएम, मोदी-मोदी के नारों से गूंज उठा पूरा गांव
-650 बेड वाले इस हॉस्पिटल में लगभग सभी आधुनिक सुविधाएं हैं, यहां हर साल 150 छात्रों को दाखिला मिलेगा।
-मंदिर दर्शन के बाद मोदी ने GMERS मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल का लोकार्पण किया, यह कॉलेज 600 करोड़ रुपए में बनकर तैयार हुआ है।
-मोदी हटकेश्वर मंदिर में पूजा करने भी पहुंचे।
-मोदी के साथ राज्य के मुख्यमंत्री विजय रुपानी और पूर्व सीएम आनंदीबेन पटेल भी मौजूद हैं।
-मोदी रास्ते में उस स्कूल पर भी रुके जिसमें वह बचपन में पढ़ा करते थे। गेट में घुसते ही उन्होंने वहां की मिट्टी से तिलक किया।
-मोदी के काफिले का इंतजार कर रहे लोग उत्साह से भरे हैं, वे हर्ष से चिल्ला-चिल्लाकर पीएम का स्वागत कर रहे हैं।
– पीएम मोदी का काफिला गुंजा गांव से होकर आगे बढ़ रहा है।
-मोदी के स्वागत के लिए कई लोग वहां आए हैं, सब मोदी-मोदी के नारे लगा रहे हैं।
– मोदी ने अपना रोडशो शुरू कर दिया है।
मोदी के आने से पहले वडनगर स्टेशन को काफी सजाया गया, स्टेशन की हर तरफ कप-केतली लगाई गई हैं। दूसरे कोने पर कई पेंटिंग और सजावटी चीजें लगी हैं, जिनमें से एक पर यह भी लिखा है कि भारत-चीन युद्ध के दौरान मोदी स्टेशन पर आने वाले भारतीय सैनिकों को चाय और खाना खिलाया करते थे।





