GST के बाद, 22 प्रतिशत घटा गोवा का टैक्स कलेक्शन

पणजी: माल और सेवा कर (जीएसटी) लागू होने के बाद गोवा में राजस्व संग्रहण में अब तक पिछले साल की तुलना में 22 प्रतिशत गिरावट आई है. राज्य वाणिज्य कर विभाग का मानना है कि राजस्व संग्रहण में यह गिरावट आने वाले दिनों में भी बनी रहेगी. राज्य सरकार को उम्मीद है कि जनवरी 2018 से जीएसटी व्यवस्था में स्थिरता आएगी.GST

एक अधिकारी ने कहा, ‘इस साल 1 जुलाई से जीएसटी कार्यान्वन के बाद गोवा में लगभग 30 प्रतिशत रजिस्टर्ड करदाताओं और व्यापारियों ने अपने करों का भुगतान नहीं किया है.’ उन्होंने कहा कि विभाग के पास कुल रजिस्टर्ड करदाताओं और व्यापारियों में से केवल 70 प्रतिशत ने ही करों का भुगतान किया है.

सरकार ने 81 लाख आधार कार्ड को किया डिएक्टिवेट कहीं आपका भी तो नहीं हो गया, ऐसे करें चेक

विभाग के आंकड़ों के अनुसार 1 जुलाई से अब तक विभाग को जीएसटी, पेट्रोलियम पर वैट सहित 491.79 करोड़ रुपये का राजस्व मिला है जो कि जुलाई-सितंबर 2016 में मिले 628.27 करोड़ रुपये की राशि से 22 प्रतिशत कम है.

Back to top button