सरकार ने 81 लाख आधार कार्ड को किया डिएक्टिवेट कहीं आपका भी तो नहीं हो गया, ऐसे करें चेक

UIDAI देशभर के करीब 81 लाख आधार कार्ड बंद कर चुका है। ऐसे में जरूरी है कि लोग अपना आधार नंबर वेरीफाई कर सकते हैं कि उनका नंबर एक्टिव है या नहीं। अगर आपका भी आधार डिएक्टिव हो गया गया तो आप फौरन अपना आधार एक्टिवेट करा लें या नया बनवा लें क्योंकि कुछ महीनों बाद आधार के बिना मोबाइल नंबर या बैंक खाते जैसी सुविधाओं से वंचित हो सकते हैं।

aadhar

पीएम मोदी ने मीनाक्षी को बताया था KBC के इस सवाल का जवाब, जीते 50 लाख रुपये

कुछ महीने पहले सरकार की ओर से संसद में जानकारी दी गई कि जिन लोगों ने गलत तरीके से या गलत दस्तावेज देकर आधार नंबर कार्ड बनवाया है उनके आधार रद्द किए जा चुके हैं। इसके अलावा कि जिन लोगों ने किसी तरह से एक से अधिक आधार कार्ड हासिल कर लिए हैं उनके भी रद्द कर दिए गए हैं। सबसे अधिक बच्चों और युवाओं के आधार कार्ड बंद किए गए हैं।

इससे पहले सरकार ने हाल ही में पैन कार्ड्स पर भी चाबुक चलाया था। सरकार ने 11.44 लाख पैन कार्ड्स को बंद कर दिया था। सरकार को इन पैन कार्ड में कई तरह के उल्लंघन का पता चला था। कई लोगों ने गलत जानकारी उपलब्ध करा कर एक से अधिक पैन कार्ड हासिल कर लिए थे।

Back to top button