पिता के रेप की पीड़ित बच्ची ने लड़के को जन्म दिया

schoolgirl_pregnant_smallमुंबई (24 सितंबर): मुंबई के चेंबूर इलाके में इंसानिय और रिश्तों को तार-तार कर रख देने वाली एक घटना में सौतेले पिता ने 12 साल की बेटी से रेप किया और उसे गर्भवती बना दिया। गर्भवती बच्ची ने अब एक बच्चे को जन्म दिया है।

बताया जा रहा है कि पीड़िता देश में सबसे कम उम्र की मां बनी है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है। साथ ही लड़की का डीएनए टेस्ट कराने की तैयारी में है। मामले में उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए जा चुके हैं।

यहां बता दें कि करीब एक महीने पहले चेंबूर की रहने वाली 12 वर्षीय बच्ची को जेजे अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसने पेट में दर्द की शिकायत की थी। वहीं जेजे अस्पताल में स्त्री रोग विभाग की प्रमुख रेखा डावर ने कहा कि नवजात को एक अनाथालय को सौंपा जाएगा, जिसकी अनुमति लड़की के परिवार ने दे दी है। पुलिस ने बताया कि लड़की के गर्भवती होने के बारे में करीब 7 महीनों के बाद पता चला।

 
 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button