बड़ा फैसला: अब ड्यूटी पर सोशल मीडिया का इस्तेमाल नही कर पाएंगे रेलकर्मी

नई दिल्ली। लगातार होती रेल दुर्घटनाओं के बाद रेलवे ने ट्रेन संचालन से जुड़े अपने कर्मचारियों के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। अब ये रेलकर्मी ड्यूटी पर रहते हुए फेसबुक, व्हाट्सएप जैसे सोशल मीडिया ऐप्स का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। रेल मंत्रालय का मानना है कि इन सोशल मीडिया ऐप्स के कारण कर्मचारियों का ध्यान भटकता है और हादसे होते हैं।Railways have different posts

रेलवे के ऑपरेशन स्टाफ के लिए खासतौर पर यह पाबंदी लगाई गई है। ऑपरेशन स्टाफ में ड्राइवर, गार्ड, टीटीई और स्टेशन मास्टर्स शामिल हैं। इस बारे में रेलवे के दिल्ली डिवीजन से एक सर्कुलर जारी किया गया है। जल्द ही अन्य डिवीजन से भी ऐसा ही आदेश जारी होगा।

अधिकारियों ने पाया है कि रेल संचालन और सुरक्षा विभाग से जुड़े कर्मचारी तथा अधिकारी ड्यूटी पर रहते हुए फेसबुक और व्हाट्सएप चलाते हैं। इससे उनका ध्यान भटकता है।

रेलवे का मानना है कि ड्राइवरों और गार्ड का पूरा ध्यान अपने काम पर होना बहुत जरूरी है। उन्हें न केवल ट्रेन के मूवमेंट और पटरियों पर नजर रखनी होती है, बल्कि एक दूसरे के साथ लगातार संपर्क बनाए रखना होता है। साथ ही स्टेशन मास्टर से भी बात करना होती है। ऐसे में सोशल मीडिया ऐप्स का प्रयोग बहुत जोखिमभरा हो सकता है। सिग्नल पर पैनी नजर रखना जरूरी है। छोटी की चूक बहुत भारी पड़ सकती है।

अभी अभी: नोट्बंदी-GST के बाद पीएम मोदी का एक और बड़ा कदम, अब होगी…!

अधिकारियों के मुताबिक, ड्यूटी पर आते ही ड्राइवरों और गार्ड को अपने फोन बंद करने को कहा गया है। माना जा रहा है कि रेलवे के इन निर्देशों का सख्ती से पालन होगा, क्योंकि रेल मंत्री पीयूष गोयल ने अपने अधिकारियों को ऐसे सभी मामले निपटाने के लिए सात दिन का समय दिया है।

Back to top button