आज से देश में शुरू होगा फुटबॉल वर्ल्डकप, पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

फीफा अंडर-17 फुटबॉल वर्ल्ड कप का आगाज आज से दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होने जा रहा है. भारत वर्ल्ड कप का अपना पहला मैच अमेरिका के खिलाफ रात आठ बजे से खेलेगा. जिसमें भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज फीफा अंडर-17 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने वाली सभी टीमों को शुभकामनाएं दी हैं. मोदी ने एक बयान में कहा, “फीफा अंडर-17 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने पहुंची सभी टीमों का स्वागत और उन्हें शुभकामनाएं. मैं आश्वस्त हूं कि फीफा अंडर-17 वर्ल्ड कप सभी फुटबाल प्रेमियों के लिए एक उत्सव है.”
यह भी पढ़ें: टीम इंडिया के इन दिग्गज के लिए यह है ‘आखिरी मौका’
वर्ल्ड कप की शुरुआत आज से हो रही है. भारत की अंडर-17 टीम ने पहली बार फीफा वर्ल्ड कप में हिस्सा लेकर इतिहास रचा है. यह पहला मौका है जब भारत किसी फीफा टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है. इस टूर्नामेंट में दुनिया की 24 टीमें वर्ल्ड कप के खिताब के लिए एक दूसरे से भिड़ेंगी.
यह टूर्नामेंट देश के 6 अलग-अलग शहरों में खेला जाएगा. जिसमें कोलकाता, कोच्ची, नई दिल्ली, मुंबई, गुवाहाटी और गोवा शामिल है. टूनामेंट का उद्घाटन मैच दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में खेला जाएगा, जबकि फाइनल मैच कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में होगा.
A warm welcome and best wishes to all teams taking part in the @FIFAcom. I am sure #FIFAU17WC will be a treat for football lovers.
— Narendra Modi (@narendramodi) 6 October 2017
इस टूर्नामेंट में खेलने वाली 24 टीमों को 6 अगल-अलग ग्रुप में बांटा गया है, जिनके बीच कुल 52 मुकाबले खेले जाएंगे. भारत ग्रुप A में अमेरिका, घाना और कोलंबिया के साथ है. भारत का पहला मुकाबला शनिवार 6 अक्टूबर को अमेरिका से होना है. फीफा अंडर 17 वर्ल्ड कप की मौजूदा चैंपियन टीम नाइजीरिया अपने खिताब की रक्षा करने के लिए क्वालीफाई ही नहीं कर पाई है.
अगर भारत अपने ग्रुप के 2 मुकाबले जीत जाता है तो राउंड ऑफ में पहुंचेगा. बता दें, राउंड ऑफ मुकाबले 16 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक खेले जाएंगे. इसके बाद क्वार्टर फाइनल खेला जाएगा. जो 21 अक्टूबर और 22 अक्टूबर को खेला जाएगा. सेमीफाइनल 25 अक्टूबर को और फाइनल मुकाबला 28 अक्टूबर को खेला जाएगा.





